• Latest
  • Trending

झारखंड में भरे जाएंगे कक्षपाल के 1733 पद, आवेदन की तिथि जारी

January 10, 2026
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

झारखंड में भरे जाएंगे कक्षपाल के 1733 पद, आवेदन की तिथि जारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 10, 2026
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

ब्लिट्ज ब्यूरो

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से निकाली गई जेल वार्डर ( कक्षपाल ) के 1733 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी से शुरू हो गई। पहले यह 7 नवंबर 2025 से शुरू होनी थी लेकिन इसे टाल दिया गया था। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर 8 फरवरी तक अप्लाई कर सकेंगे। परीक्षा शुल्क भरने व फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर आवदेन पत्र का प्रिंट आउट लेने के लिए अंतिम तिथि 10 फरवरी है। 11 फरवरी से 13 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन में करेक्शन की जा सकेगी।
ऑनलाइन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी के नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी एवं मोबाइल संख्या को छोड़कर किसी भी गलत एंट्री को संशोधित करने के लिए फिर से लिंक उपलब्ध करायी जायेगी। नियुक्ति की कार्रवाई झारखंड राज्य की पुलिस, कक्षपाल, सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी), उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली-2025 के तहत की जाएगी।
जेएसएससी ने संशोधित नोटिस में खेल कूद कोटा का प्रावधान स्पष्ट किया है।
शारीरिक परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों के लिए दौड़ का आयोजन होगा। दौड़ प्रक्रिया को पहले से काफी सरल करते हुए दूरी को घटाया गया है। बता दें कि बीते मार्च माह में हुई कैबिनेट बैठक में पुलिस, कक्षपाल, सिपाही और उत्पाद सिपाही नियुक्ति के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में बदलाव किया गया है। पुरुष अभ्यर्थियों को 06 मिनट में 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। पहले यह दौड़ 10 किमी की होती थी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 10 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। पहले महिलाओं को 06 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ती थी।
वैकेंसी डिटेल्स
रिक्तियों में 1634 पद पुरुषों और 64 पद महिलाओं के लिए हैं। पुरुषों में 165 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए, 413 होमगार्ड के लिए और शेष 1056 अन्य अभ्यर्थियों के लिए हैं।
भर्ती योग्यता – 10वीं पास।
आयु सीमा – 18 वर्ष से 25 वर्ष। अधिकतम आयु सीमा में अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों को दो वर्ष, अनारक्षित, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस वर्गों की महिलाओं को 3 वर्ष, एससी एसटी पुरुष व महिलाओं को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
कद काठी कितनी हो
पुरुष: अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, अत्यंत पिछड़ा वर्ग – लंबाई कम से कम 160 सेमी, सीना फुलाकर कम से कम 81 सेमी हो।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation