• Latest
  • Trending

अर्द्धकुंभ में हरिद्वार से चलेंगी 100 ट्रेनें

February 7, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अर्द्धकुंभ में हरिद्वार से चलेंगी 100 ट्रेनें

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना के लिए मिले 3000 करोड़

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 7, 2026
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुरादाबाद। अर्द्धकुंभ 2027 में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 100 जोड़ी ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव बनाया गया है। इसके लिए रेलवे को बड़े स्टेशन परिसर की जरूरत होगी। रेल बजट में हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पुनर्निमाण पर मुहर लगी है। जल्द ही बजट जारी हो जाएगा। स्टेशन पर श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए स्थायी होल्डिंग एरिया भी बनाया जाएगा।
कुंभ के अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान भी श्रद्धालुओं को इससे काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा स्टेशन के वेटिंग हॉल का विस्तार करने और डोरमेट्री बनाने की भी योजना है। इनमें दो नए प्लेटफार्म बनाना भी शामिल है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार सामान्य दिनों में हरिद्वार स्टेशन पर करीब 50 हजार यात्रियों का आवागमन होता है, जबकि स्नान पर्व और विशेष अवसरों पर यह संख्या 85 हजार तक पहुंच जाती है।
कुंभ के दौरान यह दबाव कई गुना बढ़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्लेटफार्मों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ ट्रेनों की आवाजाही और ठहराव को बेहतर करने के लिए बजट मिलेगा। इसके साथ ही यार्ड क्षमता बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा। जिससे ट्रेनों की लाइनिंग और आवागमन में किसी तरह की बाधा न आए।
यात्रियों के लिए प्रवेश-निकास मार्गों को चौड़ा और सुव्यवस्थित किया जाएगा। इससे अर्द्धकुंभ के दौरान भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी। स्टेशन को दिव्यांग यात्रियों के लिए अधिक सुलभ बनाया जाएगा। रैंप, लिफ्ट, ब्रेल साइन बोर्ड और सुलभ शौचालय जैसी सुविधाओं को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा।
उत्तराखंड को रेल बजट में 4769 करोड़ रुपये मिले हैं। इसका अधिकांश हिस्सा (लगभग 3000 करोड़) ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट पर खर्च किया जाएगा। इस परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। ऋषिकेश से गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु ट्रेन से सफर कर सकेंगे। विस्टाडोम कोच वाली ट्रेनें इस रेलखंड में चलाई जाएंगी।
मुरादाबाद मंडल के हरिद्वार रेलवे स्टेशन का स्वरूप जल्द ही बदला नजर आएगा। इसके लिए बजट में प्रस्ताव किया गया है। अर्द्धकुंभ के लिहाज से इस स्टेशन को तैयार किया जाएगा। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट को भी जल्द पूरा किया जाएगा।
– विनीता श्रीवास्तव, डीआरएम

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation