• Latest
  • Trending

एसआईआर प्रक्रिया में मिसाल बने गाजियाबाद के 10 व बांदा के 14 बीएलओ, डीएम ने दिया इनाम

December 6, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एसआईआर प्रक्रिया में मिसाल बने गाजियाबाद के 10 व बांदा के 14 बीएलओ, डीएम ने दिया इनाम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 6, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ब्लिट्ज ब्यूरो

गाजियाबाद। प्रशासन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में उत्कृष्ट काम करने वाले पहले 10 बीएलओ को सम्मानित किया है। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने न सिर्फ इन्हें नकद इनाम दिया बल्कि इन्हें बाकी बीएलओ का काम समय पर पूरा करने की विशेष जिम्मेदारी भी सौंपी। एसआईआर अभियान को गति देने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए जिले में बड़े पैमाने पर फील्ड वेरिफिकेशन जारी है। इसी क्रम में पहले उन 10 बीएलओ को चुना गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम किया, रिकॉर्ड समय में सत्यापन पूरा किया और प्रशासन की अपेक्षाओं पर खरे उतरे। प्रशासन ने इन्हें ‘परफॉर्मेंस मॉडल’ के रूप में पेश किया है।
सम्मान समारोह के दौरान एक महिला बीएलओ को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई, जबकि बाकी 9 बीएलओ को पांच-पांच हजार रुपये का नकद सम्मान प्रदान किया गया। डीएम ने कहा कि यह इनाम केवल प्रशंसा नहीं, बल्कि अन्य कर्मियों को प्रेरित करने का माध्यम भी है। पुरस्कार वितरण के दौरान डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि यह कर्मी सिर्फ इनाम पाने वाले नहीं बल्कि अब प्रेरणा देने वाले भी हैं। हमने इन सभी 10 बीएलओ को 15-15 बीएलओ का टारगेट दिया है कि यह उन सभी बीएलओ को मोटिवेट करें और उनके क्षेत्र का काम भी समय पूरा करने में मदद करें।
गाजियाबाद में 28 लाख से ज्यादा वोटर
उन्होंने पुरस्कृत बीएलओ के लिए फाइव स्टार होटल में घूमने और भोजन जैसी विशेष सुविधाएं भी पुरस्कार के तौर पर देने की घोषणा की। डीएम ने बताया कि जिले में कुल 3089 बीएलओ एसआईआर ड्यूटी संभाल रहे हैं, जो घर-घर सत्यापन का बड़ा दायित्व निभा रहे हैं। गाजियाबाद में मतदाताओं की संख्या 28 लाख से अधिक है, जिसके कारण अभियान बेहद व्यापक और चुनौतीपूर्ण है।
बांदा में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में समय से पहले शत प्रतिशत कार्य पूरा करने पर 14 बीएलओ को सम्मानित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को सम्मानित करते हुए दूसरे बीएलओ से अनुभव साझा करने की सलाह दी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation