• Latest
  • Trending
सेना की पहली महिला स्काई डाइवर बनीं लांस नायक मंजू

सेना की पहली महिला स्काई डाइवर बनीं लांस नायक मंजू

November 25, 2022
india-vs-england

जवाब आया: एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 17, 2026
Agriculture

आसमान पर टिकी नज़र: कमज़ोर मानसून और महंगाई के बीच खेती की परीक्षा

July 17, 2026
ऊर्जा संक्रमण से भारत घटा रहा तेल आयात पर निर्भरता

2030 का आधा सफर तय: अब साफ बिजली की असली परीक्षा ग्रिड और भंडारण की है

July 17, 2026
water

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की चुपचाप चलती राष्ट्र-निर्माण परियोजना क्यों है

July 17, 2026
job

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 17, 2026
ev car

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 17, 2026
गगनयान मिशन

वापसी सुरक्षित हो, तभी उड़ान: गगनयान के तीन अहम टेस्ट पास

July 17, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 17, 2026
market

बाज़ार सपाट बंद, दबाव रुपये पर आया; ब्रेंट क्रूड नरम पड़ा

July 17, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

ब्रिटेन से रास्ता खुला, अब नज़र अमेरिका पर: टैरिफ की घड़ी और आखिरी एक फीसदी

July 17, 2026
employment

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 15, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 15, 2026
Friday, July 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सेना की पहली महिला स्काई डाइवर बनीं लांस नायक मंजू

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 25, 2022
in महिला-खेल
0
सेना की पहली महिला स्काई डाइवर बनीं लांस नायक मंजू

ब्लिट्ज विशेष

नई दिल्ली। भारतीय सेना की स्काई डाइविंग टीम की एक महिला सैनिक ने नया इतिहास रच दिया है। इंडियन आर्मी की महिला सैनिक लांस नायक मंजू ने असम के मिसामारी के पास ड्रॉपज़ोन में 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह इंडियन आर्मी की पहली महिला स्काई डाइवर बन गई हैं। लांस नायक मंजू की यह खास उपलब्धि भारतीय सेना को जॉइन करने का सपना देख रही लड़कियों को निश्चित तौर पर प्रेरित करेगी। उन्होंने 14 नवंबर को एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव से छलांग लगाई। पूर्वी कमान ने इस उपलब्धि का वीडियो भी जारी किया है।

– 10 हजार फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग

‘मेहनत करने पर सपने जरूर पूरे होते हैं’
‘यदि कोई किसी चीज को बहुत शिद्दत से चाहता है और इसके लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार है और इसके लिए पूरी कोशिश करता है तो वह जरूर सफल होगा। उसकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वह अपने सपनों को कितनी शिद्दत से हकीकत में बदलना चाहता है। मैं नई महिला रिक्रूट्स और भविष्य के मिलिट्री इंस्ट्रक्टर्स को अपने काम में सफल होने और हमारे देश की सर्वोत्तम तरीके से सेवा करने की शुभकामना देती हूं।’ लांस नायक मंजू ने 14 दिसंबर 2019 को इंडियन आर्मी जॉइन की थी।

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

‘पंक्षी ने जब-जब किया अपने पंखों पर विश्वास, दूर-दूर तक हो गया उसका अम्बर ये आकाश।’
ये लाइन सेना की महिला जवान लांस नायक मंजू की हैं जिन्होंने अभी हाल ही में एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित करते हुए भारतीय सेना का सिर ऊंचा कर दिया है। इसी के साथ वो भारतीय सेना की पहली महिला सैनिक स्काई डाइवर बन चुकी हैं।

हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली हैं मंजू
मंजू को उनके साथी सैनिक एक ऐसी ‘पूर्ण योद्धा’ बताते हैं जो अपने रास्ते में आने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहती हैं। मंजू के पिता एक किसान हैं और उनका जन्म और पालन-पोषण हरियाणा के जींद जिले में आने वाले नरवाना के धमटन साहिब में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा धमटन साहिब में पूरी की और उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए बैंगलोर का रुख किया था। मिलिटरी पुलिस के सिपाही के रूप में उनकी ट्रेनिंग 15 जनवरी 2019 को उस वक्त शुरू हुई जब वह भारतीय सेना की 51 सब एरिया प्रोवोस्ट यूनिट में शामिल हुईं।
61 हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद असम में हुई थी तैनाती

बेंगलुरू के सीएमपी सेंटर एंड स्कूल में 61 हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद मंजू को असम में तैनात किया गया। वहां उन्होंने एक सैन्य पुलिस के रूप में अपनी ड्यूटी शुरू की थी। उनका पहला कार्यभार गोलपारा में था जहां उन्हें सैन्य इकाइयों में कानून और व्यवस्था बनाए रखने का काम सौंपा गया था।

10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगा कर भारतीय सेना के पूर्वी कमान की लांस नायक मंजू अपनी कामयाबी पर काफी खुश हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अब महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। मंजू भारतीय सेना की पहली महिला सोल्जर स्काई डाइवर बनकर दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation