• Latest
  • Trending
Virat is the most searched cricketer on Google in 25 years

वसीम अकरम बोले : कप्तानी छिनने पर मुंह बनाकर नहीं बैठे विराट

November 12, 2022
biogas

गोबर और पराली का अब रेट तय

August 8, 2026
IIT-Delhi

सुपर कंप्यूटर अब सोनीपत में

August 8, 2026
textile

35 लाख बुनकर, और ₹1,331 करोड़ का सच

August 8, 2026
hospital

एमबीबीएस की सीटें 167 फ़ीसदी बढ़ीं

August 8, 2026
badminton-court

17 साल बाद दिल्ली में बैडमिंटन का वर्ल्ड कप

August 8, 2026
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
Saturday, August 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वसीम अकरम बोले : कप्तानी छिनने पर मुंह बनाकर नहीं बैठे विराट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 12, 2022
in महिला-खेल, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
0
Virat is the most searched cricketer on Google in 25 years

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

ब्लिट्ज विशेष

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में खेला था और सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही है और बतौर खिलाड़ी विराट कोहली का योगदान अभी तक जबर्दस्त रहा है। विराट कोहली जिस तरह से इस मेगा इवेंट में खेल रहे हैं दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी उनकी तारीफ कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा कि कप्तानी कॉन्ट्रोवर्सी के बाद विराट ने जिस तरह का खेल दिखाया है वह उनको सबसे अलग बनाता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2021 से ठीक पहले विराट ने घोषणा की थी कि भारत के टी20 कप्तान के तौर पर यह उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। विराट ने तब कहा था कि वह वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी करते रहेंगे। इसके बाद रोहित को टी20 कप्तान बनाया गया और फिर जब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका पहुंची तो वनडे कप्तानी भी रोहित को सौंप दी गई। विराट से जब वनडे कप्तानी छिनी तो उसके बाद उन्होंने टेस्ट कप्तानी भी छोड़ दी।
ए स्पोर्ट्स पर अकरम ने विराट को लेकर कहा, ‘मेरी कप्तानी छिन गई और इस पर मुंह बनाकर फालतू की बातें करने की बजाय विराट ने सोचा कि मैं शांति से शॉर्ट फाइन लेग पर खड़ा रहूंगा। मैं कप्तानी से हटाया गया हूं ठीक है, मैं एक बल्लेबाज के तौर पर खेलूंगा और टीम का बेस्ट फील्डर भी बनूंगा।’ पैनल में अकरम के साथ बैठे पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने कहा कि पाकिस्तान में ऐसा होता है कि अगर किसी खिलाड़ी की कप्तानी छिनती है, तो वह 11 प्लेइंग खिलाडि़यों में भी जगह नहीं बना पाता है।

शोएब मलिक ने की जमकर विराट की तारीफ

पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शोएब मलिक ने भी विराट की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘यह कुछ ऐसा है जो हमें विराट कोहली से सीखना चाहिए। यहां पाकिस्तान में अगर आपने रन बना दिए तो लोग अपनी कॉलर ऊपर करके मैदान में घूमते हैं। ऐसा करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन आप हमेशा टीम मैन बने रहिए, भले आपने रन किए हों या नहीं। उसकी खासियत है कि वह पूरे 40 ओवर उसी इंटेन्सिटी से खेलता है। वह फील्ड में भी टीम की मदद करता रहता है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि उसने सेंचुरी ठोकी है या फिर जीरो पर आउट हुआ है।’

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation