• Latest
  • Trending

भारी धातुओं का प्रदूषण दे रहा भूलने की बीमारी

March 4, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारी धातुओं का प्रदूषण दे रहा भूलने की बीमारी

एम्स के विशेषज्ञों ने अध्ययन के बाद किया खुलासा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 4, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रदूषण के कारण हवा और खानपान के जरिए शरीर में पहुंच रही भारी धातु मस्तिष्क को प्रभावित कर रही हैं। इससे सोचने-समझने की क्षमता और याददाश्त कमजोर हो रही है।

एम्स के बायोफिजिक्स विभाग के विशेषज्ञों ने तीन विभागों के डॉक्टरों और विशेषज्ञों के साथ मिलकर शोध किया। यह शोध जर्नल ऑफ ट्रेस एलिमेंट्स इन मेडिसिन एंड बायोलॉजी में प्रकाशित भी हुआ है । बायोफिजिक्स विभाग की प्रोफेसर डॉ. शर्मिष्ठा डे ने बताया कि 60 से अधिक उम्र के 65 लोगों और सामान्य लोगों पर अध्ययन किया गया। जांच में पाया गया कि कमजोर याददाश्त और भूलने की बीमारी से पीड़ित लोगों के खून में लिथियम, एल्युमिनियम, वैनेडियम, मैंगनीज, कोबाल्ट, निकेल, जिंक, सिल्वर जैसे धातु का स्तर सामान्य

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

लोगों की तुलना में अधिक था। शोध के अनुसार, मस्तिष्क भारी धातु को नियंत्रित करता है, लेकिन कई कारणों से इसका स्तर बढ़ सकता है, जो अल्जाइमर का कारण बन सकता है।

पानी, खानपान, हवा से शरीर में पहुंच रहे
शोध के अनुसार, औद्योगिकीकरण, कृषि में उर्वरकों के अधिक इस्तेमाल और सीवेज के कारण वायु, जल, मिट्टी में प्रदूषण की समस्या बढ़ी है। कई इलाकों के भूजल में हैवी मेटल और रासायनिक तत्वों के बढ़ने की समस्या देखी जा रही है।

ये तत्व सिंचाई, उर्वरकों के जरिए फल सब्जियों और अनाज में पहुंच रहे हैं। ऐसे में खानपान व हवा के जरिये ये शरीर में पहुंच रहा है। इन धातुओं के अधिक अवशोषित होने से मस्तिष्क के न्यूरॉन्स प्रभावित होते हैं और याददाश्त प्रभावित होती है।

जांच में मिला धातु का स्तर

रक्त में भारी धातु का स्तर (माइक्रोग्राम प्रति लीटर में)
धातु सामान्य कमजोर याददाश्त
लिथियम 25.84 41.52
एल्युमिनियम 2.582 21.17
वैनेडियम 2.583 13.59
मैगनीज 20.56 36.06
कोबाल्ट 2.52 4.143
निकेल 2.723 22.83
जिंक 8040 11121
सिल्वर 0.7454 3.302
ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation