• Latest
  • Trending
बुरे सपनों का इलाज करेगा संगीत

बुरे सपनों का इलाज करेगा संगीत

November 5, 2022
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बुरे सपनों का इलाज करेगा संगीत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 5, 2022
in देश
0
बुरे सपनों का इलाज करेगा संगीत

रात के समय कभी-कभी लोगों को ऐसे सपने आते हैं कि उनके पीछे कोई खूंखार जानवर पड़ा है। वे दौड़ रहे हैं लेकिन पैर नहीं चल रहे हैं। किसी भूल भुलैया में खो गए हैं, जहां से निकलने का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है। इस तरह के बुरे सपने आना आम बात है लेकिन कुछ लोग इससे इतने परेशान हो जाते हैं कि उन्हें अनिद्रा, चिंता और तनाव होने लगता है।

YOU MAY ALSO LIKE

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

जकार्ता से मेलबर्न तक: भारत ने बुनी व्यापक इंडो-प्रशांत साझेदारी

लगातार एक हफ्ते तक यह स्थिति हो तो मन में वहम हो जाता है कि कुछ गलत हो रहा है। मगर स्विट्जरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ जेनेवा में हाल ही में एक स्टडी के दौरान एक ऐसी म्यूजिक थेरेपी खोजी गई है जिससे बुरे सपने आना कम हो जाएंगे। साथ ही ऐसे सपने बंद होने की संभावना भी 4 गुना तक बढ़ सकती है।

संगीत से बुरे सपने भी अच्छे होंगे

रात में सोते समय संगीत सुनने से नींद की क्वालिटी भी बेहतर होती है। रिसर्च के अनुसार रात में सोते समय संगीत सुनने से ये बुरे सपने अच्छे सपनों में बदल सकते हैं। इसके अलावा अच्छी नींद भी आ सकती है। म्यूजिक नींद में लोगों के इमोशंस को कंट्रोल करने का काम करता है। स्टडी के दौरान यह थेरेपी उन लोगों पर ज्यादा असरदार सिद्ध हुई जिन्हें हफ्ते में कम से कम एक बार बुरे सपने आते हैं। इनसे निजात पाने के लिए लोग म्यूजिक थेरेपी के जरिए भावनात्मक रूप से मजबूत भी हुए हैं। शोधकर्ताओं ने इसे इमेजरी रिहर्सल थेरेपी (आईआरटी) भी कहा है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन के मुताबिक अमेरिका के 4 प्रतिशत से ज्यादा लोग इन दिनों बुरे सपनों से परेशान हैं। प्रमुख शोधकर्ता डॉ लैम्प्रोस पेरोगाम्रोस के अनुसार यह बगैर किसी दवा के सबसे प्रभावी इलाज है। इससे चार गुना तक बुरे सपने आना कम हो जाते हैं।

– सोने से पहले सुनिए संगीत
– 4 गुना तक कम होंगे बुरे सपने
– आएगी अच्छी नींद

एक दिन के अभ्यास से ही असर

बुरे सपनों को पॉजिटिव तरीके से रिहर्स करने पर अच्छे सपने आ सकते हैं। इमेजरी रिहर्सल थेरेपी में चार चरण होते हैं, जिन्हें एक दिन में पूरा किया जा सकता है। लोगों को अपने बुरे सपनों के हर विवरण को लिखने के लिए कहा जाता है। उन्हें बुरे सपनों को सकारात्मक तरीके से लिखने के लिए कहा जाता है ताकि सुखद और सशक्त हल निकले।

इसके बाद प्रैक्टिस शुरू होती है। सपने को पॉजिटिव तरीके से रोजाना 5 से 20 मिनट तक रिहर्स करने के लिए कहा जाता है जब तक कि वह याददाश्त में बैठ नहीं जाता। रिसर्च में नाइटमेयर डिसऑर्डर से जूझ रहे 18 लोगों को सपना प्रैक्टिस करते वक्त पियानो सुनाया गया। इस दौरान उन्हें कोई दूसरी आवाजें सुनाए नहीं दीं।

(लेखिका एसोसिएट प्रोफेसर हैं)

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation