• Latest
  • Trending
Strongmen placed bets through their wives

बाहुबलियों ने पत्नियों के जरिए लगाया दांव

April 25, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बाहुबलियों ने पत्नियों के जरिए लगाया दांव

- बिहार का चुनावी रण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2024
in the blitz
0
Strongmen placed bets through their wives
ब्लिट्ज ब्यूरो

पटना। बिहार में लोकसभा चुनाव के सियासी रण में बाहुबली अलग-अलग दांव आजमा रहे हैं। कहीं बाहुबलियों तो कहीं दो साल से अधिक की सजा काट चुके नेताओं ने अपनी पत्नियों को चुनाव मैदान में उतारा है। इनमें जद (यू) टिकट पर शिवहर से लड़ रहीं लवली आनंद हैं। इनके पति आनंद मोहन बीते साल अप्रैल में 16 की साल सजा काट कर जेल से रिहा हुए हैं। उनकी रिहाई जेल नियमावली में बदलाव करने के बाद संभव हो सकी थी। मगर इनके चुनाव लड़ने पर कानून की रोक है। वे खुद शिवहर संसदीय सीट से 1996 और 1998 में चुनाव लड़ निर्वाचित हुए थे। उनकी पत्नी लवली आनंद भी सांसद रह चुकी हैं लेकिन 2019 का चुनाव राजद की टिकट पर शिवहर से लड़ीं और हार गई थीं। अब राजद छोड़ जद (यू) का तीर थाम चुनाव लड़ रही हैं।

इसी कतार में नवादा के कुख्यात अशोक महतो
इसी कतार में नवादा, शेखपुरा के कुख्यात अशोक महतो हैं। वे 17 साल की जेल की सजा काटने के बाद पिछले साल भागलपुर जेल से रिहा हुए हैं। महतो वर्ष 2001 नवादा जेल से फरार होने के बाद 2006 में गिरफ्तार हुए थे। अशोक महतो ने 60 की उम्र में चुनाव लड़ाने के लिए अनिता देवी (48) से शादी की है और लालू प्रसाद से आशीर्वाद लेने पटना उनके आवास गए।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

अब अनिता देवी राजद की लालटेन से मुंगेर से चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने जद (यू) के कद्दावर नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह हैं। अशोक महतो के भतीजे प्रदीप महतो वारसलीगंज से दो बार से जद (यू) के विधायक हैं।

बीमा भारती अब पार्टी छोड़ राजद की टिकट पर पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव लड़ रहीं पांच बार से रुपौली की जद (यू) विधायक व मंत्री बीमा भारती अब पार्टी छोड़ राजद की टिकट पर पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं। उनके पति अवधेश मंडल के खिलाफ एक दर्जन मामले संगीन धाराओं में विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इनमें हत्या और अपहरण के मामले भी हैं। एडीआर की रपट के मुताबिक बीमा भारती के खिलाफ भी तीन मामले दर्ज हैं। पूर्णिया से ही बतौर निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव चुनाव लड़ रहे हैं। इनके खिलाफ 39 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रमेश कुशवाहा की पत्नी
सीवान लोकसभा सीट से जद (यू) टिकट पर चुनावी जंग लड़ रहीं विजयालक्ष्मी देवी सीपीआई एमएल के सदस्य रहे रमेश कुशवाहा की पत्नी हैं। कुशवाहा ने 1997 में सीवान में तत्कालीन बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के खिलाफ जेएनयू छात्र चंद्रशेखर प्रसाद की हत्या में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद इन्होंने राजद, जद (यू), राष्ट्रीय लोक मोर्चा सदस्यता ली और फिर जद (यू) में ठीक चुनाव की घोषणा के बाद आ गए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation