• Latest
  • Trending
First Lok Sabha election: 1952, only 19 candidates were in the fray in Delhi.

पहला लोकसभा चुनाव : 1952 दिल्ली में मात्र 19 उम्मीदवार थे चुनाव मैदान में

March 29, 2024
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
Wednesday, October 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पहला लोकसभा चुनाव : 1952 दिल्ली में मात्र 19 उम्मीदवार थे चुनाव मैदान में

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 29, 2024
in the blitz
0
First Lok Sabha election: 1952, only 19 candidates were in the fray in Delhi.
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश आजाद होने के बाद 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं को चुनाव लड़ने में कोई खास रूचि नहीं थी। तीन सीटों पर चार सांसद बनने के लिए केवल 19 नेताओं ने ही किस्मत आजमाई थी। इन उम्मीदवारों में आठ निर्दलीय थे। हालांकि, इस चुनाव में मतदाताओं ने मतदान में काफी रूचि ली थी। पहले चुनाव में 57 प्रतिशत से अधिक मतदाता घरों से मतदान करने के लिए निकले थे।

आज की तारीख में दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें है। पर पहले लोकसभा चुनाव में दिल्ली में तीन लोकसभा क्षेत्र ही थे। नई दिल्ली, बाहरी दिल्ली और दिल्ली शहर लोकसभा क्षेत्र के तौर पर दिल्ली को बांटा गया था। बाहरी दिल्ली में दो सांसद चुनने का प्रावधान किया गया था। इस क्षेत्र में एक सामान्य सांसद के साथ-साथ एक सांसद अनुसूचित जाति श्रेणी का चुना गया था। अन्य दोनों क्षेत्रों में एक-एक सांसद ही चुनने की व्यवस्था थी। नई दिल्ली क्षेत्र से छह उम्मीदवारों ने सांसद बनने के लिए किस्मत आजमाई, जिनमें चार निर्दलीय शामिल थे।

YOU MAY ALSO LIKE

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

इस क्षेत्र से किसान मजदूर प्रजा पार्टी की सुचेता कृपलानी कांग्रेस उम्मीदवार मन मोहन सहगल समेत चारों निर्दलीय उम्मीदवारों को हराकर सांसद बनी थीं। दिल्ली शहर क्षेत्र में केवल तीन उम्मीदवार ही मैदान में उतरे थे। इस क्षेत्र में कांग्रेस को जीत नसीब हुई थी।

कांग्रेस के राधा रमन ने भारतीय जनसंघ के रंग बिहारी लाल को हराया था। वहीं, बाहरी दिल्ली क्षेत्र में कांग्रेस ने दोहरी सफलता अर्जित की थी। सामान्य वर्ग के साथ-साथ अनुसूचित जाति श्रेणी में भी कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत हासिल की।

सामान्य श्रेणी में सीके नायर जीते थे, जबकि अनुसूचित जाति श्रेणी में नवल प्रभाकर जीतने में सफल रहे थे। देश आजाद होने के बाद पहली हुए इस चुनाव में मतदाताओं में मतदान करने के लिए बहुत अधिक जोश दिखा था। मतदान केंद्रों पर पूरा दिन मतदाताओं की लाइन लगी रही थी। हालांकि, उन्हें देश आजाद होने से पहले भी विभिन्न चुनाव में मतदान करने का अवसर मिला था, लेकिन लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए उनमें काफी अधिक उत्साह था।

चुने गए सांसदों का ब्योरा
– सुचेता कृपलानी- नई दिल्ली-किसान मजदूर प्रजा पार्टी
– दिल्ली शहर- राधा रमन-कांग्रेस
– बाहरी दिल्ली- सीके नायर नवल प्रभाकर -कांग्रेस
– पहले लोकसभा चुनाव में तीन क्षेत्रों में चार सांसद बनने के लिए मैदान में उतरे 19 उम्मीदवारों में से 11 की जमानत जब्त हुई थी। इन 11 उम्मीदवारों में सात नेता मत प्राप्त करने के मामले में 10 हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके थे।
– चुनाव में चारों सांसदों के दावेदारों में पहले व दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवारों की ही जमानत बची थी।
पहले लोकसभा चुनाव के रोचक तथ्य
– 6,55,900 मतदाताओं ने मत का इस्तेमाल किया था
– 02 उम्मीदवारों ने एक-एक लाख से अधिक मत प्राप्त किए
– 01 महिला उम्मीदवार थीं जो जीतने में सफल रहीं।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation