• Latest
  • Trending
कनाडा में नवंबर माह ‘हिंदू विरासत’ के रूप में मनाया

कनाडा में नवंबर माह ‘हिंदू विरासत’ के रूप में मनाया

November 12, 2022
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कनाडा में नवंबर माह ‘हिंदू विरासत’ के रूप में मनाया

- कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद ने भी ट्वीट किया कि यह नवंबर पहला संघ रूप से मान्यता प्राप्त हिंदू विरासत महीना है।

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 12, 2022
in नया-भारत
0
कनाडा में नवंबर माह ‘हिंदू विरासत’ के रूप में मनाया

शुभांगी सिंह

टोरंटो। कनाडा ने पहली बार आधिकारिक तौर पर नवंबर को अपने राष्ट्रीय हिंदू विरासत माह के रूप में मनाया है। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग साथ खड़े दिखाई दिए। हिंदू विरासत माह कनाडा को मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए हिंदुओं द्वारा किए गए योगदान को स्वीकार करने के लिए मनाया गया है। सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने इस साल मई में नवंबर को हिंदू विरासत माह (एचएचएम) के रूप में चिह्नित करने के लिए एक निजी सदस्यों के प्रस्ताव को तैयार किया था जिसे बाद में सर्वसम्मति से 29 सितंबर को हाउस ऑफ कॉमन्स में पारित किया गया। सांसद चंद्र आर्य ने एक नवंबर को ट्वीट किया था कि आज मैंने कनाडा के राष्ट्रीय हिंदू विरासत माह की ऐतिहासिक शुरुआत को पार्लियामेंट हिल पर हिंदू पवित्र प्रतीक ओम् के साथ झंडा फहराकर चिह्नित किया। हिंदू विरासत माह 830,000 हिंदू-कनाडाई लोगों के योगदान को पहचानने का अवसर प्रदान करता है।

YOU MAY ALSO LIKE

अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल ब्रांड : अश्विनी वैष्णव

सेना प्रमुख धीरज सेठ नेपाली सेना के मानद जनरल पद से सम्मानित

इससे पहले कनाडा में अन्य धर्मों को लेकर भी विरासत माह मनाए गए हैं। अप्रैल को सिख विरासत माह के रूप में, मई को कनाडाई यहूदी विरासत माह के रूप में और अक्तूबर को कनाडाई इस्लामी इतिहास माह के रूप में मनाया जाता है। चंद्र आर्य ने पहले प्रस्ताव के पारित होने को ऐतिहासिक करार दिया था और कहा था कि यह मानव जाति और देश के लिए हिंदू विरासत के योगदान के लिए आवश्यक था तथा कनाडा में इसकी मान्यता लंबे समय से लंबित थी। इस ऐतिहासिक शुरुआत की कामना करते हुए, ओकविले की सांसद और कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद ने भी ट्वीट किया कि यह नवंबर पहला संघ रूप से मान्यता प्राप्त हिंदू विरासत महीना है। कनाडा 830,000 से अधिक हिंदुओं का घर है जो हमारे देश के ताने-बाने में अपार योगदान देते हैं। मैं आप सभी को हिंदू विरासत माह की शुभकामनाएं देती हूं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation