• Latest
  • Trending
भारत पहली बार वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की करेगा पूर्ण मेजबानी, मैच 5 अक्टूबर से

भारत पहली बार वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की करेगा पूर्ण मेजबानी, मैच 5 अक्टूबर से

March 24, 2023
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत पहली बार वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की करेगा पूर्ण मेजबानी, मैच 5 अक्टूबर से

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को होगा फाइनल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 24, 2023
in महिला-खेल
0
भारत पहली बार वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की करेगा पूर्ण मेजबानी, मैच 5 अक्टूबर से

मुंबई। पहली बार पूरी तरह भारत की मेजबानी में हो रहे वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की तारीखें सामने आ चुकी हैं। इसके मुकाबले देश के 12 शहरों में आयोजित होंगे। क्रिकेट के इस महाकुंभ का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होगा। हर चार साल में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो ने एक रिपोर्ट में वर्ल्ड कप के आयोजन की तारीखें और वेन्यू की जानकारी दी है, हालांकि दुनिया में क्रिकेट संचालित करने वाली संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी ) ने अधिकृत रूप से किसी तारीख का एलान नहीं किया है।
संयुक्त मेजबानी की थी

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

भारत पहली बार पूरे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले, भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ मिलकर इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है।

खेले जाएंगे 48 मैच
टूर्नामेंट 46 दिनों तक चलेगा और तीन नॉकआउट सहित 48 मैच खेले जाएंगे। इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें भाग लेंगी।
टीम इंडिया ने आखिरी वर्ल्ड कप अपनी सरजमीं पर ही जीता था। तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस बड़े क्रिकेट आयोजन के लिए कम से कम एक दर्जन स्थानों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनमें बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर और राजकोट जैसे शहर शामिल हैं।

हेड कोच बोले, रोहित के नेतृत्व में तैयार है टीम इंडिया

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2023 टीम के बारे में संकेत दिया है कि रोहित शर्मा टीम का नेतृत्व करेंगे। टीम मैनेजमेंट ने यह भी मन बना लिया है कि मेगा टूर्नामेंट कौन-कौन खिलाड़ी खेलेगा। लगभग 17-18 खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। भारत की विश्व कप 2023 टीम में 10 खिलाड़ी, जो लगभग निश्चित हैं उनमें रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।

इसके अलावा जो भारत की 15 सदस्यीय वनडे वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह बना सकते हैं उनमें अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल शामिल हैं।

हेड कोच के मुताबिक वह शॉर्टलिस्ट किए गए 15 से 16 खिलाड़ियों का इस्तेमाल अलग-अलग कॉम्बिनेशन में करना चाहते हैं। द्रविड़ ने कहा, वर्ल्ड कप एक बड़ा टूर्नामेंट है और हमको कई शहरों की अलग-अलग परिस्थितियों में खेलना होगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation