• Latest
  • Trending
बीसीसीआई का बड़ा ऐलान

बीसीसीआई का बड़ा ऐलान

November 5, 2022
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
Friday, September 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बीसीसीआई का बड़ा ऐलान

अब महिला खिलाड़ियों को मिलेगी पुरुष क्रिकेटरों के बराबर मैच फीस

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 5, 2022
in महिला-खेल
0
बीसीसीआई का बड़ा ऐलान

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बहुत ही बड़ा फैसला लेते हुए क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। बीसीसीआई ने घोषणा की है कि महिला क्रिकेटरों को अब पुरुष खिलाड़ियों जितनी ही मैच फीस दी जाएगी। पिछले अध्यक्ष सौरव गांगुली के पद से विदा होने के बाद यह भारतीय बोर्ड का एक ऐसा बड़ा फैसला है जिसका पूरे क्रिकेट जगत पर बहुत ही बड़ा असर होगा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे लैंगिक समानता की दिशा में पहला कदम उठाते हुए खुशी हो रही है। हम भारतीय महिला टीम के अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए बराबर की नीति लागू कर रहे हैं। हम क्रिकेट में लैंगिक समानता की दिशा के नए युग में प्रवेश कर रहे हैं और अब पुरुष और महिला क्रिकेटरों को बराबर मैच फीस का भुगतान किया जाएगा।

अब मिलेगी इतनी रकम

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

बता दें कि भारतीय पुरुष टीम के खिलाड़ियों को प्रति टेस्ट मैच 15 लाख, हर वनडे मैच के लिए छह और टी20 मुकाबले के लिए तीन लाख रुपये मैच फीस मिलती है। बोर्ड के इस फैसले के बाद अब अनुबंधित महिला टीम के खिलाड़ियों को भी इतनी ही मैच फीस मिलेगी, जिससे उनकी आमदनी पर बहुत ही ज्यादा असर पड़ेगा।

लेकिन सालाना अनुबंध को लेकर स्थिति साफ नहीं है।

बता दें कि पुरुष क्रिकेटरों की तरह ही बीसीसीआई महिला क्रिकेटरों से भी सालाना अनुबंध करता है लेकिन दोनों की मैच फीस से अलग अनुबंध राशि में जमीन आसमान का फर्क है। भारतीय पुरुष क्रिकेट ‘ए+’ कैटेगिरी के तहत सालाना सात करोड़, ‘ए’ कैटेगिरी से सालना पांच और ग्रेड ‘बी’ के तहत सालना तीन और ग्रेड सी के तहत प्रत्येक साल एक करोड़ रुपये की रकम पाते हैं लेकिन पुरुषों की तुलना में महिलाओं के अनुबंध की रकम काफी कम है।

महिला क्रिकेटरों की अनुबंध कैटेगिरी

जहां पुरुष क्रिकेटरों के लिए कुल मिलाकर चार कैटेगिरी हैं, तो वहीं अनुबंधित महिला खिलाड़ियों को तीन वर्गों में बांटा गया है। ‘ए’ कैटेगिरी की खिलाड़ियों को सालाना पचास लाख जबकि ‘बी’ कैटेगिरी की खिलाड़ियों को तीस लाख रुपये का भुगतान किया जाता है, जबकि ‘सी’ कैटेगिरी की अनुबंधित खिलाड़ियों को साल में दस लाख रुपये मिलते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation