• Latest
  • Trending
They are obsessed with losing, defeated 238 times and are happy again in elections.

इन्हें है हारने की सनक, 238 बार पस्त-फिर चुनाव में मस्त

April 12, 2024
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
Sunday, November 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इन्हें है हारने की सनक, 238 बार पस्त-फिर चुनाव में मस्त

- अटल से लेकर मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके पद्मराजन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 12, 2024
in the blitz
0
They are obsessed with losing, defeated 238 times and are happy again in elections.
ब्लिट्ज ब्यूरो

मेट्टूर। दुनिया का कोई भी इंसान जीतने के लिए ही चुनाव लड़ता है, लेकिन तमिलनाडु में एक ऐसा भी शख्स है जो हारने के लिए चुनाव मैदान में उतरता है। जी हां एक या दो बार नहीं ये जनाब 238 चुनाव हार चुके हैं। लोकसभा चुनाव में भी ये अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। इतनी बार चुनाव हारने के कारण इन्हें वर्ल्ड बिगेस्ट इलेक्शन लूजर की उपाधि भी मिल चुकी है। इतना ही नहीं, लोग इन्हें इलेक्शन किंग भी कहते हैं। इनका नाम है के पद्मराजन।

देश में इस समय चुनावी मौसम है। चुनाव कोई भी हो, पद्मराजन का जिक्र जरूर होता है। 65 वर्षीय पद्मराजन इस बार फिर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। तमिलनाडु के मेट्टूर के रहने वाले पद्मराजन टायर रिपेयर शॉप के मालिक हैं। वह 1988 से चुनाव लड़ रहे हैं। इस साल के लोकसभा चुनाव में वह धर्मपुरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इलेक्शन किंग के नाम से मशहूर पद्मराजन राष्ट्रपति चुनाव भी लड़ चुके हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

पहली बार चुनाव लड़ने पर हंसे थे लोग
पद्मराजन बताते हैं कि पहली बार चुनाव लड़ने के दौरान लोग उन पर हंस रहे थे, लेकिन वह एहसास कराना चाहते थे कि आम आदमी भी चुनाव लड़ सकता है। वो कहते हैं, ‘सभी उम्मीदवार चुनाव में अपनी जीत चाहते हैं, लेकिन मुझे हारना पसंद है। मुझे जीत की तमन्ना नहीं है।’ पद्मराजन पीएम मोदी के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं। पद्मराजन ने कहा कि सामने कौन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है, मुझे इसकी चिंता नहीं है। मुझे अपनी हार के सिलसिले को आगे बढ़ाना है। उनका मानना है कि वो पिछले तीन दशकों में चुनाव में एक करोड़ से अधिक रुपये खर्च कर चुके हैं। इसमें सिक्योरिटी राशि भी शामिल है। जमानत जब्त होने पर ये राशि वापस नहीं मिलती। इनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी दर्ज है।

वह भारत के सबसे असफल उम्मीदवार हैं। साल 2011 के चुनाव में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। विधानसभा चुनाव में मेट्टूर में उन्हें 6,273 वोट हासिल हुए थे। इस सीट पर विजेता उम्मीदवार को 75 हजार से ज्यादा मत हासिल हुए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation