• Latest
  • Trending
आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे 'क्वाड' देश

आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे ‘क्वाड’ देश

March 10, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे ‘क्वाड’ देश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 10, 2023
in राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
0
आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे 'क्वाड' देश

आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे 'क्वाड' देश

नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग के तहत ‘क्वाड’ के विदेश मंत्रियों की मीटिंग हुई। जी20 के विदेश मंत्रियों की बैठक के एक दिन बाद हुई इस मीटिंग में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने इंडो-पैसिफिक में भारत की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा- भारत इंडो-पैसिफिक की बड़ी ताकत है। भारत के बिना इस पूरे इलाके में किसी तरह का बदलाव ला पाना मुश्किल है।

मीटिंग के बाद घोषणा की गई कि अब से ‘क्वाड’ देश आतंकवाद के खिलाफ भी एक साथ मिलकर लड़ेंगे। इसके लिए वर्किंग ग्रुप बनाए जाएंगे। ज्वाइंट स्टेटमेंट में 26/11 और पठानकोट में हुए आतंकी हमले की निंदा भी की गई है।

YOU MAY ALSO LIKE

एआई से भारत बनेगा 1000 अरब डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी

युद्ध के बावजूद बेअसर रहेंगे भारत-इस्राइल रक्षा संबंध

चीन नियमों का पालन करे
जापान के विदेश मंत्री योशीमाशा हयाशी ने इस मीटिंग में कहा कि ‘क्वाड’ कोई मिलिट्री ग्रुप नहीं है। हम चीन को भी इससे बाहर नहीं रखना चाहते। बशर्ते वो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने को तैयार हो। हयाशी ने ‘क्वाड’ की तुलना इंग्लिश म्यूजिक बैंड बीटल्स से की। उन्होंने कहा कि बीटल्स के चार म्यूजिशियन्स की तरह हम भी सालों तक एक साथ रहेंगे और मिलकर काम करेंगे।

वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ‘क्वाड’ 2023 में भी अपना काम बखूबी कर रहा है क्योंकि हमारी लीडरशिप पर किसी तरह का दबाव नहीं है। जयशंकर ने यूएन में नए बदलावों पर भारत की पुरानी मांग को दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारी मांग का बाकी 3 देश भी समर्थन करते हैं। चारों देशों के बीच काउंटर टेररिज्म को लेकर काम करने की सहमति बनी है।

अमेरिका के लिए यूक्रेन बड़ा मुद्दा
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन के दबदबे को कम करने के लिए बनाए गए ‘क्वाड’ की बैठक में भी यूक्रेन जंग को लेकर रूस की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि रूस जो कुछ भी यूक्रेन में कर रहा है, अगर उसे रोका नहीं गया तो दुनिया में गलत मैसेज जाएगा। इससे दूसरे आक्रामक देशों को लगेगा कि वो भी इस तरह की हरकत कर बच सकते हैं। एंटनी के इस कमेंट के दौरान ऑस्ट्रेलिया की पेनी वोंग के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर और जापान के योशीमाशा हयाशी मौजूद थे। रायसीना डायलॉग में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का फोकस यूक्रेन जंग पर रहा।

अभी फोकस पर यूक्रेन
ब्लिंकन ने कहा कि हमारा भविष्य इंडो पैसिफिक में है। हालांकि, अभी फोकस रूस की वजह से यूक्रेन पर है। वहां जो कुछ हो रहा है वो सिर्फ यूक्रेनी और यूरोप के लोगों का मामला नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए जरूरी है। ब्लिंकन ने चीन का नाम लिए बिना कहा कि अभी ‘क्वाड’ देशों के सामने चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं।

चार देशों का गठबंधन ‘क्वाड’
क्वाड्रीलैटरल सिक्योरिटी डायलॉग यानी ‘क्वाड’ चार देशों- अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक रणनीतिक गठबंधन है। इसका गठन 2007 में हुआ था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ‘क्वाड’ के गठन का प्रमुख अघोषित उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र यानी हिंद महासागर से लेकर प्रशांत महासागर के बीच पड़ने वाले इलाके में चीन के बढ़ते दबदबे पर लगाम लगाना है। साथ ही इसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों को चीनी प्रभुत्व से बचाना भी है। हाल के वर्षों में चीन ने न केवल भारत पर बढ़त बनाने के लिए हिंद महासागर में अपनी गतिविधियां बढ़ाई हैं, बल्कि पूरे साउथ चाइना सी पर अपना दावा भी ठोका है। उसके इन कदमों को सुपर पावर बनने की कोशिशों के तौर पर देखा जाता है। यही वजह है कि अमेरिका भारत के साथ मिलकर ‘क्वाड’ के विस्तार पर काम कर रहा है, ताकि चीन के इन मंसूबों पर पानी फेरा जा सके।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation