• Latest
  • Trending
अगले साल बन सकती है पहली थिएटर कमान

अगले साल बन सकती है पहली थिएटर कमान

November 25, 2022
india-vs-england

जवाब आया: एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 17, 2026
Agriculture

आसमान पर टिकी नज़र: कमज़ोर मानसून और महंगाई के बीच खेती की परीक्षा

July 17, 2026
ऊर्जा संक्रमण से भारत घटा रहा तेल आयात पर निर्भरता

2030 का आधा सफर तय: अब साफ बिजली की असली परीक्षा ग्रिड और भंडारण की है

July 17, 2026
water

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की चुपचाप चलती राष्ट्र-निर्माण परियोजना क्यों है

July 17, 2026
job

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 17, 2026
ev car

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 17, 2026
गगनयान मिशन

वापसी सुरक्षित हो, तभी उड़ान: गगनयान के तीन अहम टेस्ट पास

July 17, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 17, 2026
market

बाज़ार सपाट बंद, दबाव रुपये पर आया; ब्रेंट क्रूड नरम पड़ा

July 17, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

ब्रिटेन से रास्ता खुला, अब नज़र अमेरिका पर: टैरिफ की घड़ी और आखिरी एक फीसदी

July 17, 2026
employment

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 15, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 15, 2026
Friday, July 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अगले साल बन सकती है पहली थिएटर कमान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 25, 2022
in नया-भारत
0
अगले साल बन सकती है पहली थिएटर कमान

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। जल, थल और वायुसेना को मिलाकर बनाई जाने वाली थिएटर कमान बनाने में भले ही अभी देरी हुई है लेकिन अब लगता है नए साल पर हमें एक थिएटर कमान जरूर मिल जाएगी। सूत्रों की मानें तो यह एक एयर डिफेंस कमान होगी। इस पर वायुसेना के साथ चर्चा चल रही थी जोकि लगभग पूरी हो चुकी है। बता दें कि अभी एयर डिफेंस से जुड़ा फैसला वायुसेना के अलावा थल सेना और नौसेना भी अपने-अपने इलाकों में करती हैं। सूत्रों ने बताया कि देश में बनने वाली पहली थिएटर कमान एयर डिफेंस कमान होगी जोकि मार्च 2023 से पहले आकार ले लेगी। कमान बनने के बाद नौसेना और थलसेना को अपने एयर डिफेंस सिस्टम संचालित करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

क्या है थिएटर कमान?
यह एक तरह का कम्बाइंड कमांड है जिसके तहत थल सेना, नौसेना और वायु सेना मिलकर काम करेंगी। चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कई देशों में थिएटर कमांड हैं। भारत में अभी थलसेना और वायुसेना की सात-सात और नौसेना की तीन कमांड हैं। इन्हें मिलाकर चार कमान तैयार की जाएंगी। सभी के थिएटर कमांड सीडीएस को रिपोर्ट करेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

भारतीय सेना में ‘बाज बटालियन’

स्वदेशी ‘गगन’ प्रणाली की मदद से पहली बार जेट विमान की लैंडिंग

क्या थिएटर कमांड्स एक नया विचार है?
यह लंबे समय से सुझाव दिया गया है कि भारत को एक एकीकृत ट्राई-सर्विस कमान स्थापित करनी चाहिए। यह सिफारिश कारगिल युद्ध के बाद आई थी। जनवरी 2020 में जनरल रावत को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाए जाने के बाद उन्होंने इन कमांडों के लिए संभावित डिजाइनों पर विचार-विमर्श करने के लिए सशस्त्र बलों के उप प्रमुखों के साथ मुलाकात की। 2020 की शुरुआत में इसे स्थापित किया जाना था लेकिन कोरोना माहमारी की वजह से ये काफी समय तक टल गया।

थिएटर कमांड सिस्टम का लक्ष्य सशस्त्र बलों के तीन कम्पोनेंट्स के बीच सहयोग बढ़ाना है। सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए अलग-अलग कमांड के स्थान पर एक एकल कमांडर द्वारा एक एकीकृत कमान की स्थापना और नेतृत्व किया जाएगा। एक एकीकृत थिएटर कमांड एक विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए एक कमांडर के तहत तीन सेवाओं के संसाधनों के संयोजन की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल सुनिश्चित करते हुए भावी युद्धक चुनौतियों के लिए सेनाओं को तैयार करना इसका मकसद है। यह कमान पूरा तरह से वायुसेना के कंट्रोल में होगी। वायुसेना प्रमुख के पास इसके संचालन के अधिकार होंगे। इसके अलावा थिएटर कमान का एक अलग प्रमुख भी बनाया जाएगा जिसकी रैंक एयर मार्शल के अधिकारी की होगी। अभी भारत में तीनों सेनाओं की कुल मिलाकर 17 कमान हैं। एयर डिफेंस, समुद्री, पूर्वी और पश्चिमी कमान सबसे पहले बनेगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation