• Latest
  • Trending
हिमालय के पेट से निकल कर चीन की गर्दन नापेगा भारत

हिमालय के पेट से निकल कर चीन की गर्दन नापेगा भारत

January 7, 2023
export

निर्यात रिकॉर्ड पर, अमेरिका का 25% शुल्क प्रस्ताव

November 26, 2026
एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

November 25, 2026
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
Friday, November 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हिमालय के पेट से निकल कर चीन की गर्दन नापेगा भारत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 7, 2023
in नया-भारत
0
हिमालय के पेट से निकल कर चीन की गर्दन नापेगा भारत

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। चीन को कई स्तरों से घेरने वाले भारतीय रेल के सीमांत क्षेत्र के सबसे बड़े रेल प्रोजेक्ट से चीन बौखला गया है, उसके तथाकथित ‘स्ट्रेटेजिक’ नेतृत्व की नींद उड़ गई है। उत्तराखंड के चमोली जिले का कर्णप्रयाग, चाइना बॉर्डर के तवांग, गलवान, डोकलाम जैसा ही संवेदनशील, लेकिन कम चर्चित व कम सुर्खियों में रहने वाला स्थान है। यहां से कुछ ही किमी दूरी पर बाराहोती चीनी बॉर्डर है। कर्णप्रयाग तक 2024 में भारतीय ट्रेन आने वाली है। हिमालय के पेट से होती हुई ट्रेन ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक आएगी तब भारत चीन के गले तक पहुंच चुका होगा।

कर्णप्रयाग से जोशीमठ
दूसरा चरण कर्णप्रयाग से जोशीमठ तक का भी है, इसकी डीपीआर बन चुकी। इसके बनने के बाद हमारी ट्रेन चीन के सिर तक जा पहुंचेगी। उत्तराखंड सीमा पर सैन्य के साथ-साथ चीन को मुंहतोड़ तकनीकी चुनौती देने में भी हम सक्षम हो जाएंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

अब 18 नहीं, लगेंगे सर्फ 5-6 घंटे
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट 75 साल में चीनी बॉर्डर पर बन रहा सबसे बड़ा और महंगा प्रोजेक्ट है। इस पर करीब 24 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। सबसे महत्वपूर्ण है इसका रास्ता, जो 90 प्रतिशत हिमालय के पेट (अंडरग्राउंड) से होकर निकल रहा है। 125 किमी लंबे ट्रैक में 105 किमी ट्रेन टनल से होकर जाएगी जो हिस्सा खुला हुआ है, वो स्टेशन का है। वहां कुल 16 टनल्स और 12 स्टेशन हैं। प्रोजेक्ट का महत्व समझिए कि ऋषिकेश से चीन बॉर्डर (बाराहोती) पहुंचने में जहां पहले 16-18 घंटे लगते थे, अब महज 5-6 घंटे लगेंगे।

– सीमा पर भारत का सबसे बड़ा रेल प्रोजेक्ट, 24 हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च
– प्रोजेक्ट का 90 प्रतिशत हिस्सा अंडरग्राउंड
– कर्णप्रयाग तक अगले साल भारतीय ट्रेन, जोशीमठ से चीन के सिर तक होगी पहुंच

पीएमओ कर रहा वीकली रिव्यू
देवप्रयाग से जनासू तक देश की सबसे लंबी (14.8 किमी) रेल टनल भी इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है। पीएमओ प्रोजेक्ट का वीकली रिव्यू कर रहा है।

बौखलाए चीन ने बदली रणनीति
उत्तराखंड की 345 किमी लंबी चीन सीमा बहुत अहम है। सीमाओं पर लंबे समय तक तैनात रह चुके कर्नल एचएस रावत कहते हैं कि इन दिनों चीन उत्तराखंड के इसी प्रोजेक्ट से घबराया हुआ है। उसने अपनी रणनीति बदली है। इस रेल प्रोजेक्ट पर चीन का रिएक्शन सिक्कि म और अरुणाचल में सामने आता है। रावत के अनुसार चीन मानता है कि भारत उसे इस प्रोजेक्ट से तकनीकी रूप से चुनौती दे रहा है।

63 बार चीनी घुसपैठ
भारत-चीन संसदीय समूह के पूर्व अध्यक्ष तरुण विजय कहते हैं कि बाराहोती में चीन में अब तक 63 बार घुसपैठ कर चुका है। तवांग-गलवान जैसी घुसपैठ यहां भी जारी है। हमारे इस प्रोजेक्ट का गुस्सा चीन यहां भी दिखाता है और उत्तराखंड में भी। इस रेल प्रोजेक्ट ने उत्तराखंड में दिन-रात के मायने भी बदल दिए हैं। करीब दस हजार लोग चौबीस घंटे सुरंगों में काम कर रहे हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation