• Latest
  • Trending
सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन के बीच बनेंगे नए 8 मेट्रो स्टेशन

सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन के बीच बनेंगे नए 8 मेट्रो स्टेशन

January 20, 2023
monsoon

बारिश लौट आई, बाँध अब भी आधे ख़ाली

August 24, 2026
मक्का की कम बुवाई से एथेनॉल होगा महंगा लेकिन नहीं घटाया जाएगा उत्पादन

अब पॉपकॉर्न का बीज भी अपना

August 24, 2026
daily-news

आज की बड़ी खबरें 24 अगस्त 2026

August 24, 2026
गोबरधन योजना 2026: 23,731 करोड़ का बजट, 10 साल तक तय CBG कीमत और गांवों को बड़ा फायदा

गोबर अब 2,110 रुपये का सौदा है

August 24, 2026
भारत-अमेरिका

युद्धों के बीच मोदी की मजबूत संवाद नीति का दिखा प्रभाव कश्मीर पर बदली अमेरिकी भाषा भारत की बढ़ती साख का संदेश

August 24, 2026
trump

ट्रंप के बयान से पस्त हुआ विपक्ष का ‘ईवीएम विलाप’ और ‘वोट चोरी’ का नैरेटिव

August 24, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

कोलाहल का अखाड़ा न बने संसद

August 24, 2026
पूर्वोत्तर भारत में हरित विकास और स्वास्थ्य क्रांति, स्वच्छ ऊर्जा से बेहतर हो रहा गांवों का जीवन

ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा नॉर्थ ईस्ट

August 24, 2026
ब्रिटिश शासन और भारत विभाजन के इतिहास की कानूनी पड़ताल, राकेश द्विवेदी की पुस्तक का विश्लेषण

साम्राज्य की जिरह

August 24, 2026
छात्रों

विदेश में पढ़ाई चुनने वाले भारतीय छात्रों पर एनईपी का असर

August 24, 2026
वैल्यू चेन क्या है? प्रोसेसिंग से मार्केटिंग तक कैसे बढ़ती है उत्पाद की कीमत

‘वैल्यू चेन’ से बदल रही यूपी के कारीगरों की तकदीर

August 24, 2026
metro

गाजियाबाद- जेवर कॉरिडोर में होंगे 11 नमो भारत और 18 मेट्रो स्टेशन

August 24, 2026
Monday, August 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन के बीच बनेंगे नए 8 मेट्रो स्टेशन

एनएमआरसी की बैठक में कई अहम फैसलों पर लगाई गई मुहर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 20, 2023
in नेशनल
0
सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन के बीच बनेंगे नए 8 मेट्रो स्टेशन

ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। एक्वा लाइन के सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन के बीच बनने वाली नई मेट्रो लाइन के विस्तार को लेकर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने अहम फैसले लिए हैं। सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन के बीच पांच की जगह 8 मेट्रो स्टेशन बनाने पर मुहर लगाई गई है। मेट्रो के रूट की बात करें तो मेट्रो एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के साथ चलेगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए मेट्रो के दोनों ओर फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। एक एफओबी एक्सप्रेसवे पार कर दूसरी तरफ के सेक्टर से मेट्रो रूट की कनेक्टिविटी देगा। दूसरा एफओबी एक्सप्रेसवे के अंदर की तरफ के जो सेक्टर हैं, वहां के यात्रियों को सीधे जोड़ेगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लाखों यात्री दिल्ली आसानी से पहुंच सकेंगे।

यहां से गुजरेगी मेट्रो
नोएडा प्राधिकरण और मेट्रो अधिकारियों की बैठक में रूट फाइनल होने के बाद ज्यादा से ज्यादा लोगों को मेट्रो की सुविधा देने के लिए प्लान बनाया गया। नए मेट्रो स्टेशन की लोकेशन और नाम को लेकर एनएमआरसी और दिल्ली मेट्रो की अगली बैठक में मुहर लगाएंगे। फिलहाल स्टेशन की लोकेशन तय करने के लिए कंसल्टेंट की भी मदद ली जा रही है। एनएमआरसी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-142 के बाद सेक्टर-125 फिर सेक्टर-97, 98 और सेक्टर-91 से होते हुए बॉटनिकल गार्डन को इस मेट्रो रूट से जोड़ा जाएगा। अधिकारियों की कोशिश है कि मेट्रो की सेवा अधिक सेक्टरों के बीच में हो।

YOU MAY ALSO LIKE

डिजिटल इंडिया के दस वर्ष: रोज़मर्रा की ज़िंदगी में एक मौन क्रांति

₹52,000 करोड़ मंज़ूर: स्वदेशी रक्षा को बड़ा बल

11 स्टेशन का था प्रस्ताव
अधिकारियों ने बताया कि एक्वा लाइन के सेक्टर -142 और बॉटनिकल गार्डन के बीच बनने वाली नई मेट्रो लाइन पर कितने मेट्रो स्टेशन हों, इसको लेकर बैठक में अहम फैसले लिए गए । मेट्रो रूट पर 8 स्टेशन बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। पहले इस रूट पर 11 स्टेशन का प्रस्ताव बनाया गया था, लेकिन इतने ज्यादा स्टेशन होने पर यात्रा में समय और भी ज्यादा लगता। इसलिए स्टेशन की संख्या पांच करने पर विचार किया गया, लेकिन फिर स्टेशन कम हो जाने की बात सामने आई। आखिर में 8 स्टेशन पर मुहर लगा दी गई । इन मेट्रो स्टेशनों पर बड़े क्षेत्रफल में सरफेस पार्किंग के लिए रिजर्व किया जाएगा।

कनेक्टिविटी में होगा फायदा
बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 स्टेशन जुड़ने के बाद ग्रेटर नोएडा या नोएडा ही नहीं बल्कि दिल्ली के निवासियों को भी बेहद फायदा होगा। कनेक्टिविटी और भी तेज होगी। यहां पर नई मेट्रो लाइन का इंटरचेंज स्टेशन बनेगा। फिलहाल लोगों को ग्रेटर नोएडा से बॉटनिकल गार्डन आने के लिए विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस लाइन के बनने के बाद ग्रेटर नोएडा और नोएडा आवागमन में कोई भी दिक्क त नहीं होगी। इस रूट पर सामान्य मेट्रो चलाई जाएंगी। इस लाइन पर करीब 10 लाख लोग हर महीने सफर करेंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation