• Latest
  • Trending
सूरजकुंड मेले में 50 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

सूरजकुंड मेले में 50 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

January 13, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सूरजकुंड मेले में 50 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 13, 2023
in जी20शिखर-सममेलन
0
सूरजकुंड मेले में 50 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा ने कहा कि इस बार का 36वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट्स मेला पूरी दुनिया में भारत का सिग्नेचर फेस्टिवल होगा। इस बार का मेला भव्य और बेहतरीन होगा और जी-20 के सभी देशों के राजदूत भी इस मेले में शिरकत करेंगे। प्रशासन व सरकार द्वारा सभी तैयारियां और अधिक बेहतरीन ढंग से की जा रही हैं। सिन्हा सूरजकुंड परिसर स्थित होटल राजहंस में तीन फरवरी से शुरू होने वाले 36वें अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष भारत को जी-20 समिट को आयोजित करने का मौका मिला है। सूरजकुंड मेला भी जी-20 के देशों का स्वागत व सत्कार करने के लिए तैयार है। मेले में शंघाई कार्पोरेशन आर्गेनाईजेशन के सदस्य भी हिस्सा लेंगे। मेले में कुल मिलाकर 50 से ज्यादा देशों से मेहमान आएंगे। इस बार के मेले के थीम स्टेट पूर्वोत्तर के सभी आठ स्टेट होंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

उन्होंने बताया कि मेले में एक हजार से ज्यादा स्टाल तैयार किए गए हैं। इतने ही क्राफ्ट्समैन शिरकत करेंगे। पिछली बार मार्च के महीने में मेला आयोजित हुआ था और उस दौरान काफी गर्मी थी। इस बार मेला अपने समय से हो रहा है, बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले में सफाई, सड़कों की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था, शौचालयों सहित सभी सुविधाएं बेहतरीन हों।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियां समय से पूरी कर लें। पुलिस विभाग मेले की सुरक्षा को लेकर अलग से सुरक्षा प्लान तैयार करेगा। मेले में सुरक्षा के लिए 100 अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे जिससे इनकी संख्या बढ़कर 350 हो जाएगी।

मेले में पार्किंग सहित अन्य सभी विषयों पर भी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। मीटिंग में मंडल आयुक्त विकास यादव, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, एचएसवीपी प्रशासक डा. गरिमा मित्तल, जिला उपायुक्त विक्रम सिंह, पर्यटन विभाग के एमडी नीरज कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता, जीएम टूरिज्म यूएस भारद्वाज सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation