• Latest
  • Trending
लक्ष्य की ओर योगी सरकार

लक्ष्य की ओर योगी सरकार

February 3, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लक्ष्य की ओर योगी सरकार

देश-विदेश से अब तक 17 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 3, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
लक्ष्य की ओर योगी सरकार

लक्ष्य की ओर योगी सरकार

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। विदेश और देश के विभिन्न राज्यों से मिल रहे भारी भरकम निवेश प्रस्तावों से अलग उत्तर प्रदेश के जिलों में हो रही निवेशकों की बैठकों से भी राज्य में खासा निवेश आ रहा है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस माह होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएस) के लिए विदेशों के साथ देश के विभिन्न राज्यों के बड़े शहरों में भी रोड शो का आयोजन कर लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं। प्रदेश सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के जरिए पहले 10 लाख करोड़ का निवेश जुटाने का लक्ष्य रखा था पर बाद में इसे संशोधित कर 17 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया।

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई सहित देश के कई बड़े शहरों में रोड शो के साथ ही योगी सरकार ने प्रदेश के मंडल मुख्यालयों व जिलों को भी निवेशकों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए थे। देश-विदेश की तर्ज पर जिलों में भी निवेश के भारी भरकम प्रस्ताव मिले हैं और समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब तक प्रदेश के 75 में से 48 जिलों में निवेशकों के साथ बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। उम्मीद है कि सभी जिलों को मिलाकर 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आ सकते हैं।

बरेली में हुई उद्यमियों की बैठक में 14,000 करोड़ रुपये निवेश संबंधी करार पर हस्ताक्षर हुए। इसी सप्ताह कानपुर में 75,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे। राजधानी लखनऊ में 76,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव उद्यमियों के साथ बैठक में मिले जबकि 79 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। अकेले सिटी गोल्ड काॅरपोरेशन ने लखनऊ की बैठक में सीमेंट व एथेनाल परियोजना लगाने के लिए 26,000 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

अफसरों के मुताबिक वाराणसी में 46,000 करोड़ रुपये के 292 निवेश प्रस्ताव उद्यमियों से मिले जबकि प्रयागराज में 34,000 करोड़ तो आगरा में 39,000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले। हर तरह से पिछड़े और केंद्र सरकार के आकांक्षी जिलों में शुमार बहराइच में 1,750 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव 69 उद्यमियों की ओर से दिए गए हैं।

इस जिले में टाटा समूह की कंपनी टीपी रिन्यूवल माइक्रोग्रिड लिमिटेड ने 500 करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया है। औद्योगिक विकास विभाग का कहना है कि अभी वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले बचे हुए 27 और जिलों में उद्यमियों के साथ बैठकें होंगी जिसके बाद कुल जिलों से आने वाला निवेश पांच लाख करोड़ के पार होगा। अब तक के आंकड़े बताते हैं कि गत सप्ताह तक ही 16 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव उत्तर प्रदेश को मिल चुके थे। इनमें से 12 लाख करोड़ रुपये के एमओयू भी किए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा 3.40 लाख करोड़ रुपये का निवेश ऊर्जा क्षेत्र ने हासिल किया है।

वैकल्पिक एवं गैर पारंपरिक ऊर्जा विभाग ने पहले तय लक्ष्य के पांच गुने से भी ज्यादा निवेश प्राप्त करने में सफलता पाई है। वैकल्पिक ऊर्जा विभाग को पहले 40,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया जिसे बाद में बढ़ाकर 60,000 करोड़ रुपये कर दिया गया। हालांकि इस विभाग को अब तक 229 प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं जिनकी कुल लागत 2.20 लाख करोड़ रुपये हैं। इनमें से 154 प्रस्तावों पर तो एमओयू भी हो चुके हैं। ऊर्जा विभाग को एक लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया जबकि इसे 1.20 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव अब तक मिल चुके हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation