• Latest
  • Trending

यूपी में बनेंगे ग्यारह नये रेलवे स्टेशन

November 30, 2025
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
Friday, September 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी में बनेंगे ग्यारह नये रेलवे स्टेशन

गोरखपुर से वाराणसी और प्रयागराज जाना होगा आसान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 30, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। पूर्वांचल के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सहजनवा-दोहरीघाट नई रेल लाइन परियोजना में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसी मार्ग पर 11 नए रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी भी अंतिम चरण में है। रेलवे प्रशासन ने प्रस्तावित स्टेशनों के स्थान चिह्नित कर दिए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे की यह महत्वाकांक्षी परियोजना तीन चरणों में पूरी होगी और इसके बन जाने से गोरखपुर से वाराणसी, छपरा और प्रयागराज के लिए नया और सुविधाजनक रेल मार्ग उपलब्ध हो जाएगा।
81.17 किलोमीटर लाइन के किए 1320 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत
यह नई रेल लाइन कुल 81.17 किलोमीटर लंबी होगी, जिसके लिए 1320 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है।
योजना इस प्रकार रहेगी
प्रथम चरण: सहजनवा से बांसगांव (32.95 किमी), वर्ष 2027 तक पूरा होने की योजना
द्वितीय चरण: बांसगांव से बड़हलगंज (36.80 किमी)
तृतीय चरण: बड़हलगंज से न्यू दोहरीघाट (11.42 किमी)
सहजनवा-पिपरौली रेलमार्ग पर तिनहरा, बनौडा और बेलवा डाडी में मिट्टी भराई का काम शुरू हो चुका है। पुलिया निर्माण समेत कई कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इस परियोजना के लिए 112 गांवों में कुल 403.29 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है। अब तक 57.19 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा, बाकी भूमि के लिए प्रक्रिया तेज गति से आगे बढ़ रही है। पहले चरण में सहजनवा-बांसगांव के बीच आवश्यक 44.37 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित हो चुकी है और शेष भी अंतिम चरण में है। दूसरे और तीसरे चरण के लिए आवश्यक भूमि का बड़े पैमाने पर अधिग्रहण जारी है। रेलवे परियोजना के स्पेशल प्रोजेक्ट में शामिल होने के बाद जमीन अधिग्रहण और निर्माण दोनों की रफ्तार में तेज वृद्धि हुई है।
सहजनवा-दोहरीघाट मार्ग पर स्टेशन एवं उनके प्रस्तावित स्थल इस प्रकार होंगे। पिपरौली – सहजना, खजनी – छताई, उनवल – बढ़नी, बैदौली बाबू – बैदौली बाबू, बांसगांव – मंझगांवा, ऊरुवा बाजार – गौरखास, बनवारपार – बाथखुर्द, गोला बाजार – रीमा, भरौली – मरचीयार बुजुर्ग, बड़हलगंज – तिहा मोहम्मदपुर, न्यू दोहरीघाट – बुढ़ावल।
सरयू नदी पर बनेगा 1200 मीटर
लंबा रेलवे पुल
परियोजना के सबसे महत्वपूर्ण ढांचों में से एक सरयू नदी पर बनने वाला लगभग 1200 मीटर लंबा रेल पुल होगा, जिसे इस मार्ग का सबसे बड़ा पुल बताया जा रहा है। इसके अलावा 2 उपरिगामी पुल, 15 अंडरपास, 11 बड़े पुल, 47 छोटे पुल का निर्माण किया जाएगा। कई स्थानों पर निर्माण गतिविधियां प्रारंभ भी हो चुकी हैं।
नई रेल लाइन बनने के बाद गोरखपुर से वाराणसी, छपरा और प्रयागराज की दूरी और समय कम होगा, दक्षिणांचल के यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने की कठिनाई कम होगी, क्षेत्र में औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। आजादी के बाद से ही जनता की थी मांग, यह परियोजना 17 दिसंबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में स्वीकृत हुई थी, और अब इसका निर्माण गति पकड़ चुका है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation