• Latest
  • Trending
माफियाओं के लिए काल है यूपी सरकार

माफियाओं के लिए काल है यूपी सरकार

March 3, 2023
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

माफियाओं के लिए काल है यूपी सरकार

- मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, राम सिंह यादव, खान मुबारक जैसों की दहशत खत्म की

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 3, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
माफियाओं के लिए काल है यूपी सरकार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। हालांकि योगी आदित्यनाथ सरकार लगभग छह वर्षों से सत्ता में है लेकिन माफियाओं के खिलाफ उनकी ‘नो टोलरेंस ‘नीति शुरू से ही है। विगत चार वर्षों के दौरान योगी सरकार ने जिस कदर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका क्रिया -कर्म किया, वह प्रदेश में कानून-व्यवस्था के इतिहास का नायाब अध्याय माना जा रहा है। जिन अपराधियों की वर्षों से तूती बोलती थी और जिन्हें योगी आदित्यनाथ से पहले की सरकारों ने एक तरह से अघोषित राज्याश्रय दे रखा था, उनकी रीढ़ योगी सरकार ने तोड़ दी।

2020 में जबरदस्त कार्रवाई
2020 में माफियाओं के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई करते हुए पूर्वांचल के डॉन कहे जाने वाले मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद की अवैध संपत्तियां या तो जब्त कर लीं या जमींदोज कर दिया था। राम सिंह यादव और खान मुबारक जैसे अपराधी खामोश कर दिए गए। उसी साल माफियाओं के खिलाफ जो अभियान चलाया गया, उसने उनकी कमर तोड़कर रख दी थी। बाकायदा माफियाओं की एक लिस्ट बनाई गयी और उसमें सबसे ऊपर बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का नाम रखा गया। खुद को डॉन बताने वाले मुख्तार अंसारी को अपनी जान जाने का डर सताने लगा था और उसने पंजाब में लम्बित मुकदमे में कानूनी दावपेंच लगाकर अपनी जेल उत्तर प्रदेश से बदलवा कर पंजाब करा ली। सनद रहे कि 2019 में लोकसभा चुनाव के पहले ही मुख्तार को यूपी की बांदा जेल से पंजाब के रोपड़ जेल भेज दिया गया था लेकिन सीएम योगी ने पासा पलट दिया।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

अंसारी को पंजाब से लाए
अंसारी को पंजाब की जेल से लाकर बांदा जेल में बंद किया और अतीक को गुजरात के जेल में रखा गया। इनकी 266 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त कर ली गईं। मुख्तार अंसारी की करीब 66 करोड़ रुपये की संपत्ति और माफिया पूर्व सांसद अतीक अहमद की भी करीब 60 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। पुलिस ने अंसारी और उसके गुर्गों के अवैध स्लाॅटर हाउस पर भी कार्रवाई की थी। 2020 में ही उनके कब्जे से करीब 50 बीघा सरकारी जमीन मुक्त करायी गई थी। मुख्तार के तमाम शूटरों और कुनबे के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये गए थे।

अतीक अहमद के 39 गुर्गों की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ अतीक की कई संपत्तियों की कुर्की कराई गई। कुख्यात अपराधी खान मुबारक के पांच शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने के अलावा गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी करीब तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। माफिया राम सिंह यादव की 83 करोड़ से अधिक संपत्ति सीज की गई थी।

दुजाना, भाटी पर एक्शन
2021 में वेस्टर्न यूपी के डॉन अनिल दुजाना और सुंदर भाटी समेत तमाम छोटे-बड़े गैंगस्टर के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की गई थी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation