• Latest
  • Trending
भ्रष्टाचार रोकने को अहम मुद्दों पर गहन मंथन सहमति

भ्रष्टाचार रोकने को अहम मुद्दों पर गहन मंथन सहमति

March 17, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार रोकने को अहम मुद्दों पर गहन मंथन सहमति

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 17, 2023
in जी20शिखर-सममेलन
0
भ्रष्टाचार रोकने को अहम मुद्दों पर गहन मंथन सहमति

संदीप सक्सेना

गुरुग्राम। जी20 एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक गुरुग्राम में संपन्न हुई । इसका उद्घाटन केंद्रीय कार्मिक और पीएमओ राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने किया। अतिरिक्त सचिव राहुल सिंह और जी20 एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप (एसीडब्ल्यूजी) के अध्यक्ष जियोवन्नी टार्टाग्लिया पोलसिनी ने टास्क फोर्स के प्रमुख, सह-अध्यक्ष के साथ मीडिया को संबोधित किया।

राहुल सिंह ने बताया कि पिछले सत्रों में संपत्ति की वसूली, भगोड़े आर्थिक अपराधियों, सूचना साझा करने के औपचारिक व अनौपचारिक चैनलों, भ्रष्टाचार से निपटने के लिए संस्थागत ढांचे से संबंधित कई प्रमुख फोकल क्षेत्रों पर गहन विचार-विमर्श हुआ व कार्रवाई, समन्वय पर सहमति बनी।आईएमएफ व कई अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने प्रस्तुतियां दीं।

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

विशिष्ट वक्ता : एसीडब्ल्यूजी की बैठक भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू, भारत के केंद्रीय सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष नितिन गुप्ता सहित गणमान्य व्यक्तियों के मुख्य भाषणों से समृद्ध हुई।

आम सहमति बनाने की कोशिश : राहुल सिंह ने आगे कहा कि विचार-विमर्श के दौरान प्रतिनिधियों का यह प्रयास रहा है कि भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान एसीडब्ल्यूजी के एजेंडे में शामिल उच्च-स्तरीय सिद्धांतों के प्रारूप पाठ पर आम सहमति बनाई जाए।

कई मुद्दों पर प्रगति : भ्रष्टाचार और संबंधित आर्थिक अपराधों से लड़ने के लिए सूचना साझा करने में सुधार, भ्रष्टाचार और संबंधित आर्थिक अपराधों से संबंधित संपत्ति वसूली तंत्र को मजबूत करने, भ्रष्टाचार और संबंधित आर्थिक अपराधों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कानून प्रवर्तन सहयोग को मजबूत करने पर काफी प्रगति हुई ।

साइड इवेंट आयोजित : उन्होंने आगे कहा कि एसीडब्ल्यूजी के पहले दिन, सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आईसीटी का लाभ उठाने पर एक साइड इवेंट आयोजित किया गया था, एक ऐसा क्षेत्र जिसमें जीईएम पोर्टल और डीबीटी जैसी भारत की हालिया पहलों को विश्व स्तर पर मान्यता मिली है। इस आयोजन के दौरान, भारत के प्रमुख विशेषज्ञों ने प्रदर्शित किया कि कैसे भारत ने सार्वजनिक सेवा वितरण में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आईसीटी की शक्ति को अपनाया है।

दूसरी व तीसरी बैठक : भारत एसीडब्ल्यूजी की दूसरी बैठक के लिए 25 से 27 मई तक ऋषिकेश में और तीसरी बैठक के लिए 9 से 11 अगस्त तक कोलकाता में फिर से प्रतिनिधियों की मेजबानी करने की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा है।

भारत के एजेंडे को समर्थन : मीडिया को संबोधित करते हुए जियोवन्नी टार्टाग्लिया पोलसिनी ने जी20 एसीडब्ल्यूजी में भारत के एजेंडे के लिए इटली के कट्टर समर्थन की फिर से पुष्टि की। 20 सदस्य देशों, 10 आमंत्रित देशों और 9 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 90 से अधिक प्रतिनिधियों ने पहली बैठक में भाग लिया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation