• Latest
  • Trending

बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना

December 13, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना

फरहाना भट्ट रनर-अप, प्रणीत मोरे तीसरे, तान्या चौथे व अमाल मलिक पांचवें स्थान पर रहे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। गौरव खन्ना रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले जीतकर इस सीजन के विजेता बने हैं। फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं। वहीं, अमाल मलिक पांचवें, तान्या मित्तल चौथे और प्रणीत मोरे तीसरे स्थान पर रहे। बिग बॉस 19 का सफर इस बार भावनाओं, टूटते-बनते रिश्तों और तेज मुकाबले से भरपूर रहा। हर कंटेस्टेंट ने अपने-अपने तरीके से गेम खेला, लेकिन कुछ चेहरों ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा।
विनर गौरव खन्ना की बात करें तो वे एक फेमस टीवी एक्टर हैं, जो सीआईडी और अनुपमा जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। शो जीतने पर गौरव को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए का कैश प्राइज मिला है।
फिनाले में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, अरमान मलिक और करण कुंद्रा जैसे कई सितारे पहुंचे। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी फिनाले में शामिल हुए। शो में उन्हें लॉरेंस गैंग की ओर से शामिल न होने की धमकी आई थी, इसके बावजूद वे शो में पहुंचे।
बिग बॉस का यह सीजन 24 अगस्त से शुरू हुआ था। इस सीजन में कुल 18 कंटेस्टेंट आए थे। बिग बॉस 19 के फिनाले के दौरान सलमान धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गए। शो में धर्मेंद्र के पुराने वीडियो दिखाए गए, जिन्हें देखकर उनकी आंखों से आंसू निकल आए। सलमान ने बताया कि धर्मेंद्र का निधन उनके पिता सलीम खान के जन्मदिन पर हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि 8 दिसंबर, जो धर्मेंद्र का जन्मदिन होता है, उसी दिन उनकी मां सलमा का भी जन्मदिन होता है। फिनाले में पवन सिंह और नीलम गिरी ने स्टेज पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी। फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के कलाकार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कार्यक्रम में पहुंचे थे।
दोनों एक्टर्स ने फाइनलिस्ट्स से बातचीत भी की। इसके अलावा सनी लियोनी और करण कुंद्रा भी फिनाले में शामिल हुए। वे अपने शो स्प्लिट्सविला X6 के नए सीजन को प्रमोट करने आए थे। सनी और करण ने शो में ‘जस्ट फ्रेंड्स’ अशनूर कौर और अभिषेक बजाज को स्टेज पर बुलाकर एक मजेदार सेगमेंट किया।
सलमान ने तान्या मित्तल की तारीफ की
बिग बॉस 19 में जिन कंटेस्टेंट्स ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी, उनमें से एक तान्या मित्तल भी थीं, जो शो में चौथे स्थान पर रहीं। फिनाले के दौरान सलमान ने तान्या के साथ मजेदार बातचीत की।
सलमान ने तान्या की तारीफ करते हुए कहा कि वह बिग बॉस के इतिहास में सबसे ज्यादा वायरल होने वाली कंटेस्टेंट हैं। इस पर दोनों के बीच हंसी-मजाक का सिलसिला शुरू हुआ। तान्या ने मजाक में कहा कि अब वह सलमान के घर जाएंगी, जिस पर सलमान ने हंसते हुए जवाब दिया कि वह 1 बीएचके में रहते हैं, इसलिए तान्या वहां फिट नहीं होंगी।
सलमान ने बशीर की क्लास लगाई
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले के दौरान सलमान ने बशीर अली की क्लास लगा दी। दरअसल, शो से बाहर आने के बाद बशीर ने कई इंटरव्यू में बिग बॉस मेकर्स पर बायस्ड होने के आरोप लगाए थे। इस पर सलमान ने कहा कि शो ने उन्हें पहचान दी, लेकिन उन्होंने आभार व्यक्त करने के बजाय घर के बाहर शो को बदनाम किया। सलमान ने चेतावनी दी कि ऐसे बया उनके प्रोफेशनल करियर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
बिग बॉस का इतिहास
बिग बॉस का आइडिया 1997 में नीदरलैंड में शुरू हुए शो बिग ब्रदर से लिया गया था। भारत में यह शो 2006 में आया। शुरुआत में इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन समय के साथ यह सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक बन गया। पहले सीजन में राहुल रॉय और कैरोल ग्रेसियस जैसे नाम थे। शो के पहले होस्ट अरशद वारसी थे, फिर शिल्पा शेट्टी और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों ने शो को होस्ट किया। 2010 से सलमान इस शो को होस्ट कर रहे हैं।
‘फरहाना मेरी बहू बनने लायक नहीं’
बिग बॉस से एविक्ट होने पर कुनिका बोलीं- अमाल सेफ गेम खेलता है, गौरव खन्ना को बताया विनर। कुनिका सदानंद बिग बॉस के घर में 91 दिनों तक रही थीं। शो के दौरान उन्होंने अपने जीवन की कई अनकही सच्चाइयां भी सामने रखीं। शो के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने लंबे समय तक एक विवाहित व्यक्ति के साथ रहकर अपने रिश्ते को छुपाए रखा था।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation