• Latest
  • Trending
दिल्ली-जयपुर के बीच बनेगा एलिवेटेड रेलवे काॅरिडोर

दिल्ली-जयपुर के बीच बनेगा एलिवेटेड रेलवे काॅरिडोर

March 3, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दिल्ली-जयपुर के बीच बनेगा एलिवेटेड रेलवे काॅरिडोर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 3, 2023
in एनसीआर
0
दिल्ली-जयपुर के बीच बनेगा एलिवेटेड रेलवे काॅरिडोर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली से जयपुर अब हाई स्पीड में जाने के लिए आपके पास सिर्फ एक्सप्रेसवे ही नहीं बल्कि ट्रेन का विकल्प भी होगा। भारतीय रेलवे इस रूट पर 200-220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने की तैयारी में है। खास बात यह है कि ये ट्रेन पूरे रास्ते जमीन से ऊपर ही चलेगी और इसके लिए एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने सिंह ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। ये हाई स्पीड ट्रेन गुरुग्राम से होकर गुजरेगी।

हालांकि, अभी ये विचार बिलकुल शुरुआती चरण में है और इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर बनना अभी बाकी है। राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रेल मंत्रालय ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। एलिवेटेड रेल ट्रैक परियोजना की अभी डीपीआर बनेगी फिर इसे रेल मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। बकौल केंद्रीय मंत्री, एक बार डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद अगले साल से इस पर काम शुरू हो जाएगा। योजना के पूरा होने के बाद दिल्ली-जयुपर के बीच यात्रा का समय लगभग आधा हो जाएगा। फिलहाल ट्रेन से दिल्ली से जयपुर पहुंचने में 5-6 घंटे का समय लगता है। शताब्दी भी 4 घंटे से ज्यादा समय लेती है। ऐसे में 200-220 की स्पीड पर अगर ट्रेन चलती है तो ये सफर 2 घंटे का ही रह जाएगा। यानी एक बार फिर ट्रेन एक्सप्रेसवे के मुकाबले जल्दी जयपुर पहुंचने का साधन बन जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

यूपी में 40,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतारने की तैयारी

एनसीआर का सफर आसान बनाएंगे तीन नए एक्सप्रेसवे

कौन सी ट्रेन चलाने की योजना
इसके लिए कोई अलग ट्रेन नहीं डिजाइन की जाएगी, बल्कि पहले से चल रही सेमी हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत की गति को बढ़ाकर 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लायक बनाया जाएगा। राव इंद्रजीत ने कहा है कि इस परियोजना के कारण गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को भी री-डिजाइन किया जाएगा। एक रेलवे अधिकारी के बयान के मुताबिक, पर्याप्त जमीन उपलब्धता के कारण एलिवेटेड ट्रैक बनाना संभव है। हम कई लोकल ट्रेनों का परिचालन करते हैं जिसकी वजह से मालगाड़ी और लंबी दूरी की यात्री गाड़ियों को परेशानी होती है। ऐसे में ये ट्रैक बन जाने से उन ट्रेनों को अलग कर दिया जाएगा जो एलिवेटेड रूट ले सकती हैं।

कई रूट्स पर बनेंगे एलिवेटेड ट्रैक
एलिवेटेड ट्रैक्स केवल दिल्ली-जयुपर रूट पर ही नहीं बनाए जाएंगे, इन्हें दिल्ली-अमृतसर, मुंबई-पुणे और बेंगलुरु-चेन्नई समेत कई अन्य शहरों के बीच बनाए जाने की योजना भी है दरअसल, 200-300 किलोमीटर की दूरी वाले बड़े शहरों के बीच ऐसी प्रीमियम ट्रेनों की मांग बहुत ज्यादा है जो जल्द-से-जल्द लोगों को गंतव्य स्थल तक पहुंचा सकें । इसी तरह से वंदे भारत मेट्रो भी शुरू की जा रही हैं जो 100 किलोमीटर के दायरे में सफर करेंगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation