• Latest
  • Trending
गुजरात के उद्योगपतियों से यूपी को मिला 40 हजार करोड़ का बंपर निवेश

गुजरात के उद्योगपतियों से यूपी को मिला 40 हजार करोड़ का बंपर निवेश

January 28, 2023
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Will find a mutually beneficial solution for India and America: Jaishankar

जोखिम घटाओ, विकल्प बढ़ाओ: भारत ने पूरब पर अपना दांव और गहरा किया

July 22, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: बाज़ार ने कच्चे तेल, महंगाई और टैरिफ की घड़ी को पढ़ा

July 22, 2026
sikkim-teesta-tunnel-accident-rescue-2026

पहाड़ के नीचे: एक बचाव, एक शोक और मज़दूरों के प्रति एक ज़िम्मेदारी

July 22, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

निजी रॉकेट, राष्ट्रीय गौरव: भारत एक ख़ास अंतरिक्ष क्लब में शामिल

July 22, 2026
monsoon

पहाड़ों पर फिर रेड अलर्ट: मानसून ने पकड़ी दोबारा रफ़्तार

July 22, 2026
semiconductor

पहली चिप की उलटी गिनती: अब भारत में बनेगा सिलिकॉन

July 22, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

सिनेमाघरों में रौनक: जुलाई का बॉक्स ऑफ़िस 480 करोड़ के पार

July 22, 2026
water

नल से पानी तक: भारत के जल मिशन का ख़ामोश दूसरा अध्याय

July 22, 2026
export

बस आख़िरी एक फ़ीसदी, और घड़ी में सिर्फ़ 48 घंटे

July 22, 2026
QR-code

अर्थव्यवस्था की पटरियां: कैसे यूपीआई ने रोज़मर्रा के भारत को बदल दिया

July 21, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

सिनेमाघरों में रौनक: जुलाई का बॉक्स ऑफ़िस 450 करोड़ के पार

July 21, 2026
Wednesday, July 22, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गुजरात के उद्योगपतियों से यूपी को मिला 40 हजार करोड़ का बंपर निवेश

सबसे बड़ा एमओयू फ़ार्मा कम्पनी टोरेंट फ़ार्मा ने किया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 28, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
गुजरात के उद्योगपतियों से यूपी को मिला 40 हजार करोड़ का बंपर निवेश

गुजरात के उद्योगपतियों से यूपी को मिला 40 हजार करोड़ का बंपर निवेश

ब्लिट्ज विशेष

लखनऊ/अहमदाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और प्रदेश में आए सकारात्मक बदलावों पर अहमदाबाद के निवेशकों ने भी अपनी मुहर लगा दी है। अहमदाबाद के द क्राउन प्लाज़ा होटल में सीएम योगी की टीम ने अहमदाबाद के निवेशकों के साथ वन-टू-वन बिजनेस टू गवर्नमेंट (बीटूजी) मीटिंग्स और रोड शो किया जिसके माध्यम से 22 निवेशकों ने 38 हजार करोड़ रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इन एमओयू के जरिए प्रदेश में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से 50 हजार से ज़्यादा रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके अतिरिक्त कई अन्य निवेशकों ने हजारों करोड़ के निवेश की इच्छा जताई है। ये निवेशक फरवरी में राजधानी लखनऊ में होने वाले यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 में सम्मिलित होकर निवेश को अंतिम रूप देंगे।

 सबसे बड़ा एमओयू फ़ार्मा कम्पनी टोरेंट फ़ार्मा ने किया
सबसे बड़ा एमओयू फ़ार्मा कम्पनी टोरेंट फ़ार्मा ने किया

यूपी को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने में अलग-अलग राज्यों के बड़े शहरों में आयोजित किए जा रहे रोड शो से प्रदेश में बड़े निवेश आने का क्रम जारी है। अहमदाबाद में बीटूजी मीटिंग्स और रोड शो की अगुवाई कैबिनेट मिनिस्टर एके शर्मा ने की जबकि कैबिनेट मिनिस्टर जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर और मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, जीएन सिंह समेत यूपी के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही।

प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया
कैबिनेट मिनिस्टर अर्बन डेवलपमेंट एंड एनर्जी और कैबिनेट मिनिस्टर पीडब्ल्यूडी जितिन प्रसाद ने सरकार की निवेश फ्रेंडली नीतियों के बारे में बताते हुए उद्योगपतियों को आमंत्रित किया। राज्यमंत्री जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर ने कहा कि यूपी की नीति और माहौल सबसे बढ़िया है, इसलिए हम निवेशकों को बड़े बाजार का लाभ उठाने को आमंत्रित कर रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

900 करोड़ से मिल्क प्लांट लगाएगा अमूल
रोड शो के पहले पूरे दिन बीटूजी मीटिंग्स का दौर चला। इस दौरान तीन दर्जन से अधिक निवेशकों ने उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल से यूपी में निवेश के अवसरों, नीतियों के तहत मिल रहीं तमाम तरह की राहतों और छूट के बारे में जानकारी ली। इसके बाद निवेशकों ने एमओयू फाइनल किए। सबसे बड़ा एमओयू गुजरात की नामचीन फ़ार्मा कम्पनी टोरेंट फार्मा की ओर से किया गया जो 25 हज़ार करोड़ रुपए का रहा। अमूल इंडिया ने यूपी के बागपत में नया मिल्क प्लांट लगाने के लिए 900 करोड़ का एमओयू साइन किया। वहीं 9 एमओयू एक हजार करोड़ या इससे ज्यादा के रहे। कुल 22 एमओयू 38 हज़ार करोड़ से ज्यादा के साइन किए गए।

इन सेक्टर में मिले निवेश प्रस्ताव

यूपी को मिल्क प्रॉसेसिंग यूनिट्स, डेयरी फ़र्म, रिसर्च एंड डेवेलप्मेंट लैब, ट्रेनिंग ऑफ हेरडसमैन, रेनेबल एनर्जी, सोलर सिटी, फ़ार्मा पार्क, ग्रीन हाइड्रोजन, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्स्टाइल, मैन्यूफैक्चर, फार्मस्यूटिकल, मेडिकल डिवाइस पार्क, ड्रग्स, हेल्थकेयर प्रोडक्ट, होटल इंडस्ट्री, पर्यटन, केमिकल सेक्टर, फूड एंड ब्रेवरेज इंडस्ट्री, स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, वेस्ट मैनेजमेंट साॅल्यूशन, मल्टी स्पेश्िायलिटी हॉस्पिटल, हाइड्रोपावर प्लांट, पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री, डाटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स एंड वेयरहाउसिंग आदि सेक्टर में निवेश के प्रस्ताव मिले।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation