• Latest
  • Trending
अपने संबंधों में नए पहलू भी जोड़ रहे हैं भारत-जर्मनी : मोदी

अपने संबंधों में नए पहलू भी जोड़ रहे हैं भारत-जर्मनी : मोदी

March 3, 2023
parliament

कानून की किताब आकार लेने लगी: सुधारों से भरा सत्र काम पर उतरा

July 21, 2026
सुप्रीम कोर्ट

बड़ी बेंच: उच्चतम न्यायालय में जजों की संख्या 38 करने वाला विधेयक

July 21, 2026
export

समझौता अब ज़मीन पर: भारत–ब्रिटेन मुक्त व्यापार से क्या बदलेगा

July 21, 2026
monsoon

पहाड़ों पर रेड अलर्ट बरकरार, बारिश अपने सबसे तीखे दौर में

July 21, 2026
semiconductor

चिप पर दांव: भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का दूसरा अध्याय शुरू

July 21, 2026
इंग्लैंड ने जीती सीरीज़, लॉर्ड्स में रोहित ने रचा इतिहास

एक कठिन दौरा, और एक साफ़ सबक: इंग्लैंड में भारत की युवा टीम की परीक्षा

July 21, 2026
solar

खामोश बुनियाद: कैसे भारत का ऊर्जा-बदलाव हर साल थोड़ा और मज़बूत होता है

July 21, 2026
इंग्लैंड ने जीती सीरीज़, लॉर्ड्स में रोहित ने रचा इतिहास

सीरीज़ इंग्लैंड के नाम, पर लॉर्ड्स के इतिहास में रोहित का नाम

July 20, 2026
solar

स्वच्छ ऊर्जा की ओर भारत की चाल: सिर्फ़ पर्यावरण नहीं, एक बड़ा दांव

July 20, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

61 करोड़ का वीकेंड: द ओडिसी ने भारत में बनाया नोलन रिकॉर्ड

July 20, 2026
vegetable

महंगाई थोड़ी बढ़कर 4.38%, फिर भी राहत के दायरे में

July 20, 2026
monsoon

बारिश का चरम इसी हफ्ते: पहाड़ों पर हाई अलर्ट, मैदानों को राहत

July 20, 2026
Tuesday, July 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अपने संबंधों में नए पहलू भी जोड़ रहे हैं भारत-जर्मनी : मोदी

जर्मन चांसलर की भारत यात्रा से सामरिक गठजोड़ हुआ और मजबूत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 3, 2023
in राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
0
अपने संबंधों में नए पहलू भी जोड़ रहे हैं भारत-जर्मनी : मोदी

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। जर्मनी के चांसलर की दो दिवसीय भारत यात्रा से अनेक क्षेत्रों में व्यापक संभावनाओं के द्वार खुले हैं। जर्मन चांसलर शोल्ज के भारत दौरे से साफ है कि भविष्य में दोनों देशों में स्वच्छ ऊर्जा, कारोबार और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ेगा। सुरक्षा और रक्षा सहयोग के नए पहलुओं पर भी दोनों देश फोकस करेंगे। वह दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली आए थे। भारत- जर्मनी के बीच सहयोग बढ़ने से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबाव को रोकने में मदद मिलेगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े सभी आयामों के साथ ही महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। एंजेला मर्केल के 16 साल के ऐतिहासिक कार्यकाल के बाद दिसंबर, 2021 में ओलाफ शोल्ज जर्मनी के नए चांसलर बने थे। चांसलर बनने के बाद यह पहली भारत यात्रा थी।

सामरिक गठजोड़ और मजबूत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर ने 25 फरवरी को ही द्विपक्षीय वार्ता कर आपसी संबंधों को नई ऊंचाई देने पर सहमति जताई। स्वच्छ ऊर्जा, कारोबार, निवेश, रक्षा और नई प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन समेत अलग-अलग क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की थी। बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध और हिन्द- प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर भी विस्तार से बातचीत हुई जो परस्पर सहयोग और व्यापार संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर केंद्रित थी। इस दौरान दोनों देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और जैव ईंधन जैसे क्षेत्रों में साथ काम करने का फैसला किया।

साझा प्रेस कांफ्रेंस : साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कहा कि बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुसार, भारत-जर्मनी अपने संबंधों में नए और आधुनिक पहलू भी जोड़ रहे हैं। पिछले वर्ष पीएम मोदी की जर्मनी की यात्रा के दौरान दोनों देशों ने ग्रीन एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट पार्टनरशिप (हरित और टिकाऊ विकास गठजोड़) की घोषणा की थी। पीएम मोदी ने जोर दिया कि सुरक्षा और रक्षा सहयोग भारत-जर्मनी के बीच सामरिक साझेदारी क महत्वपूर्ण स्तंभ बन सकता है। दोनों देशों ने इस पर भी सहमति जताई कि सीमा पार आतंकवाद को खत्म करने के लिए ठोस कार्रवाई जरूरी है। आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और जर्मनी के बीच सक्रिय सहयोग रहा है और ये आगे भी जारी रहेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

एआई से भारत बनेगा 1000 अरब डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी

युद्ध के बावजूद बेअसर रहेंगे भारत-इस्राइल रक्षा संबंध

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation