• Latest
  • Trending

24 साल के एआई रिसर्चर के फैन हुए जुकरबर्ग, खुद ही मनाने पहुंचे

August 9, 2025
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Athletics-track-inside-a-stadium

ग्लासगो में भारत को 39 मेडल मिले, इनमें 10 अकेले बॉक्सिंग से। दो दिन बाद सरकार ने खेल पर ₹36,441 करोड़ मंज़ूर किए — दोनों ख़बरें एक साथ पढ़िए

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश 12 फ़ीसदी कम, अगस्त-सितंबर का अनुमान भी कमज़ोर। फिर भी बुवाई क्यों नहीं बिगड़ी — और आपके पास अब 11 दिन क्यों बचे हैं

August 4, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी, ₹3.15 लाख करोड़ मंज़ूर। पर असली बात यह है कि यह पैसा कब और किसके खाते में पहुंचेगा

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

August 3, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

August 3, 2026
दिव्यांग रोजगार अभियान

यूपी में आज से दिव्यांगों के लिए रोज़गार अभियान: हर सरकारी आईटीआई में कैंप, 10 अगस्त तक मौक़ा

August 3, 2026
खेलो इंडिया योजना

ग्लासगो में 39 पदक, और उसी हफ़्ते खेल पर आठ गुना पैसा — अब गाँव के स्कूल तक पहुँचेगी बात

August 3, 2026
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में चार जज और बढ़ेंगे: आज पास हुए बिल का सीधा मतलब क्या है

August 3, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी — पर असली ख़बर यह है कि रकम नहीं बढ़ी, और इसकी एक ठोस वजह है

August 3, 2026
solar

सोलर पैनल अब पानी पर तैरेंगे — और इसकी सबसे बड़ी वजह बिजली नहीं, ज़मीन है

August 3, 2026
Tuesday, August 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

24 साल के एआई रिसर्चर के फैन हुए जुकरबर्ग, खुद ही मनाने पहुंचे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने एआई की दुनिया में खुद को स्थापित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। हाल ही में जुकरबर्ग की कंपनी ने एक 24 साल के लड़के को अरबों रुपयों का ऑफर दिया लेकिन उसने स्वीकार नहीं किया, तो खुद जुकरबर्ग उससे मिलने पहुंच गए।
मेटा को एआई की रेस में सबसे आगे लाने के लिए मार्क जुकरबर्ग ताबड़तोड़ भर्तियां कर रहे है। वे एआई के सेक्टर में काम कर रहे बड़े-बड़े दिग्गजों पर दांव लगा रहे हैं। मार्क ने हाल ही में अमेरिका के स्टार्टअप, थिंकिंग मशीन्स लैब के कर्मचारियों को आकर्षक ऑफर दिए थे, लेकिन इसकी फाउंडर मीरा मुराती ने बताया कि उनके यहां के किसी भी कर्मचारी ने जुकरबर्ग का ऑफर स्वीकार नहीं किया। बहरहाल, इस बार मेटा ने एक लड़के को 125 मिलियन डॉलर यानी 1000 करोड़ रुपये का ऑफर दिया, लेकिन उसने इसे ठुकरा दिया। फिर जुकरबर्ग खुद इस लड़के से मिलने पहुंचे। आखिरकार डील लॉक की और लड़के को हायर कर लिया। चलिए, जानते हैं कि ये लड़का कौन है, जिसके जुकरबर्ग ‘जबरा फैन’ हो गए।
250 मिलियन डॉलर के ऑफर में मना लड़का
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने 24 साल के एआई रिसर्चर मैट डीटके को 125 मिलियन डॉलर का ऑफर दिया, जिसे उसने रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद मार्क जुकरबर्ग ने खुद इस लड़के से मुलाकात की और चार साल के लिए 250 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2200 करोड़ रुपये का ऑफर दिया। इस ऑफर को सुनकर डीटके दंग रह गए और उन्होंने अपने फ्रेंड्स से सलाह-मशविरा किया। आखिरकार डीटके ने जुकरबर्ग का ऑफर स्वीकार कर ही लिया।
मैट डीटके एआई की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम है, पेशे से एआई रिसर्चर है। डीटके ने प्रतिष्ठित वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में पीएचडी में दाखिला लिया था, लेकिन बाद में इसे बीच में ही छोड़ दिया। इसके बाद डीटके ने सीएटल के एलन इंस्टीट्यूट फॉर एआई में काम किया। यहां काम करते हुए डीटके ने मोल्मो नाम का एक एआई चैटबॉट बनाने में अहम भूमिका निभाई। यह चैटबॉट इमेज, वॉयस और टेक्स्ट को डीकोड करने में सक्षम है। यह मेटा के विजन से भी एलाइन करता है। इसके इतर, डीटके ने 3डी डाटा सेट और एम्बोडीड एआई पर काम किया। इसके लिए डीटके को न्यूर आईपीएस 2022 में आउटस्टैंडिंग पेपर अवार्ड मिला। बता दें कि यह अवॉर्ड 10,000 से ज्यादा रिसर्च पेपर्स में से कुछ चुनिंदा लोगों को दिया जाता है।
डीटके का अपना स्टार्टअप भी है
डीटके का खुद का स्टार्टअप भी है, जिसकी शुरुआत उन्होंने नवंबर 2023 में कुछ दोस्तों के साथ मिलकर की थी। इस स्टार्टअप का नाम वर्सेप्ट है। डीटके का स्टार्टअप ऐसे एआई एजेंट्स पर काम करता है, जो इंटरनेट बेस्ड सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर खुद-ब-खुद काम कर सकते हैं। डीटके के स्टार्टअप में मात्र 10 कर्मचारी हैं। हालांकि, इसमें इन्वेस्टमेंट करने वालो में गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट भी शामिल हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation