• Latest
  • Trending
UAE cuts home loan requirements

जल्द घटेगी आपके लोन की ईएमआई

October 27, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जल्द घटेगी आपके लोन की ईएमआई

साल के अंत से पहले ब्याज दर में एक और कटौती की संभावना

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 27, 2025
in the blitz
0
UAE cuts home loan requirements

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।इस साल के अंत से पहले ब्याज दर में एक और कटौती की उम्मीद है। गोल्डमैन सैक्स की ताजा रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसके अनुसार,जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) में हालिया सुधार और नियामक ढील के साथ यह कदम कर्ज की मांग में तेजी ला सकता है। इस बात के आसार जताए गए हैं कि भारत जल्द ही अपनी मौद्रिक सख्ती को खत्म करेगा। अगर नीतिगत दरों में कटौती होती है तो उसका ग्राहकों को सीधे फायदा होगा। इससे लोन की ईएमआई घटेगी।
गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि उसे साल के अंत से पहले नीतिगत दर यानी रेपो रेट में एक और कटौती की उम्मीद है। उसने यह भी बताया कि हाल ही में जीएसटी को सरल बनाना इस बात का संकेत है कि फिस्कल कंसोलिडेशन का चरम दौर बीत चुका है। फर्म का मानना है कि यह घरेलू नियामक ढील के साथ मिलकर क्रेडिट की मांग में धीरे-धीरे सुधार लाएगा।
गोल्डमैन सैक्स ने यह भी नोट किया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से हाल ही में उठाए गए नीतिगत कदमों से क्रेडिट की सप्लाई की स्थिति आसान होनी चाहिए। हालांकि, कर्ज देने की मात्रा इस बात पर निर्भर करेगी कि समग्र आर्थिक मांग कितनी मजबूत होती है।
आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कॉमिटी (एमपीसी) ने अपनी हालिया समीक्षा में सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया था।
भारत के इकोनॉमिक आउटलुक पर दबाव
गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि बाहरी फैक्टर भारत के इकोनॉमिक आउटलुक पर दबाव डाल रहे हैं। इनमें एच-1बी वीजा के लिए अमेरिका में बढ़ी हुई आव्रजन लागत शामिल है, जो भारतीय आईटी सेवाओं को प्रभावित करती है। इसके अलावा, भारतीय सामानों पर अमेरिका की ओर से लगाया गया 50 फीसदी का ऊंचा टैरिफ भी क्रेडिट की मांग को कम कर सकता है। व्यापक आर्थिक अनिश्चितता भी इसमें योगदान दे सकती है।
हालांकि, अनुकूल मॉनसून और जीएसटी दरों में कटौती की मदद से केंद्रीय बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपने विकास के अनुमान को ऊपर की ओर संशोधित किया है।
आरबीआई के नीतिगत बयान से पता चला है कि वर्तमान मैक्रोइकोनॉमिक (व्यापक आर्थिक) स्थितियां आगे और ढील देने की गुंजाइश पैदा करती हैं। इससे मुख्य दरों को फिलहाल स्थिर रखने के बावजूद 25 आधार अंकों (0.25%) की एक और दर कटौती की संभावना का संकेत मिलता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation