• Latest
  • Trending

जेईई मेन व नीट में नहीं चुन सकेंगे एग्जाम सिटी

October 18, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जेईई मेन व नीट में नहीं चुन सकेंगे एग्जाम सिटी

- आधार कार्ड पर दिए गए पते के बेस पर ही परीक्षा केंद्र होगा अलॉट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कहा है कि 2026 में जेईई मेन, नीट यूजी, सीयूईटी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं आधार कार्ड अपडेट करवा लें। आधार कार्ड में 10वीं कक्षा के प्रमाणपत्र में उनकी जन्मतिथि, नाम व अन्य सूचनाएं सामान होनी चाहिए। भिन्नता पाए जाने पर परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। दिव्यांग और एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (आरक्षित वर्ग) के छात्रों को सलाह दी गयी है कि वे अपने अपडेट प्रमाणपत्र तैयार रखें। इनमें सभी सूचनाएं आधार और 10वीं के प्रमाणपत्र से मिलती होनी चाहिए। इस बार जेईई मेन, नीट यूजी और सीयूईटी यूजी व पीजी परीक्षा केंद्र स्थायी या वर्तमान पते पर ही मिलेगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा परीक्षा शहर चुनने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें उनके आधार कार्ड पर दिए गए पते के बेस पर ही परीक्षा केंद्र अलॉट किया जाएगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है कि केंद्र या शहरों का चयन केवल स्थायी पते वाले राज्य या वर्तमान पते वाले राज्य में ही मिलेगा। उम्मीदवार अपने आसपास के परीक्षा केंद्र ही चुन सकता है, कहीं भी दूरदराज के शहर या किसी अन्य राज्य के केंद्र नहीं चुन सकते हैं। छात्रों को पहले की तरह चार मनपसंद परीक्षा केंद्र चुनने का मौका मिलेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ऑनलाइन आवेदन पत्र में उसे स्थानीय या वर्तमान पता भी देना होगा। आवेदन पत्र में स्कूल रिकार्ड और आधार भी देना होगा। इससे जन्मतिथि, नाम, अभिभावक का नाम, पते समेत अन्य जानकारियों का मिलान होगा।

दूसरे शहर का चुनाव करते हैं तो जांच होगी
अगर कोई छात्र का पता बिहार का है और अगर वह दिल्ली सेंटर मांगता है तो पहले ऑनलाइन आवदेन पत्र में उपलब्ध करवाये गये पते से मिलान किया जाएगा। जानकारियों में भिन्नता होने पर एनटीए छात्र से संबंधित परीक्षा केंद्र मांगने का कारण पूछेगा। सही वजह होने पर उम्मीदवार को कुछ मामलों में ही छूट मिल सकती है।

एनटीए ने सभी जानकारियां अपडेट करने को कहा
एनटीए ने शैक्षणिक सत्र 2026 की परीक्षाओं की प्रक्रिया शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को अपने आधार कार्ड में सभी जानकारियां अपडेट करने को कहा है। परीक्षाओं का केंद्र अब स्थायी, वर्तमान पते समेत आधार में दी गयी जानकारी के आधार पर ही मिलेगा। जेईई, नीट यूजी और सीयूईटी यूजी की परीक्षा में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र देने पहली प्राथमिकता और पसंद के आधार पर मिलेंगे। पहली प्राथमिकता में उनका स्थायी और वर्तमान पता देखा जाएगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation