• Latest
  • Trending

भंगेल एलिवेटेड रोड का शुभारंभ करने आ रहे योगी

September 13, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भंगेल एलिवेटेड रोड का शुभारंभ करने आ रहे योगी

5 साल से ज्यादा समय तक चला काम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। पांच साल के इंतजार के बाद वह घड़ी आ गई जब नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 सितंबर को इसका उद्घाटन करने आ रहे हैं। साथ ही वह नोएडा के पहले वेस्ट-टू-वंडर पार्क का भी शुभांरभ करेंगे। हालांकि सीएम योगी के दौरे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 5.5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड डीएससी पर डीएससी रोड पर ट्रैफिक कम करेगी। वहीं, वेस्ट-टू-वंडर पार्क सेक्टर 94 में 18 एकड़ में फैला हुआ है। इसे लगभग 15 करोड़ की लागत से बनाया गया है। पार्क में लोहे के स्क्रैप और प्लास्टिक कचरे से बनी लगभग 800 जानवरों की मूर्तियां हैं।
भंगेल एलिवेटेड रोड खुलने से भीड़भाड़ वाला दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) मार्ग सुगम हो जाएगा। जून 2020 में शुरू की गई इस परियोजना को दिसंबर 2022 की समय सीमा के साथ पूरा होने में 5 साल से ज्यादा का समय लगा।
नोएडा में रोड कनेक्टिविटी बेहतर होगी
नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम ने बताया कि एलिवेटेड रोड से ट्रैफिक की समस्या कम होगी। साथ ही नोएडा के अंदरूनी और बाहरी सेक्टरों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। वेस्ट-टू-वंडर पार्क एक अनूठी पहल है। यह परिवारों और बच्चों के लिए एक बेहतर मनोरंजन स्थल होगा। साथ ही यह भी दिखाएगा कि कचरे को कला और शिक्षा में कैसे बदला जा सकता है। सीईओ ने कहा कि यह प्रोजेक्ट पर्यावरण के अनुकूल शहरी विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
वेस्ट पार्क की एंट्री फीस 100 रुपये
पार्क को तीन भागों में बांटा गया है। पहले भाग में एक एम्फीथिएटर, फूड कोर्ट, बच्चों का खेल क्षेत्र, पिकनिक स्पॉट और एक प्रदर्शनी स्थल होगा। एंट्री फीस 100 रुपये है।
दूसरे भाग में वर्षावन, रेगिस्तान, घास के मैदान और वेटलैंड बनाए गए हैं। इनमें जानवरों की मूर्तियां भी हैं। तीसरे भाग में समुद्री, समशीतोष्ण और ध्रुवीय पारिस्थितिक तंत्र दिखाए जाएंगे।
500 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था
पार्क में दो एंट्री गेट होंगे। एक दलित प्रेरणा स्थल से और दूसरा सेक्टर 94 मेट्रो स्टेशन से। महामाया फ्लाईओवर के पास 500 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्क में जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी एक्टिविटीज भी होंगी। जल्द ही बैटरी से चलने वाली ई-कार्ट पर जंगल नाइट सफारी भी शुरू की जाएगी। यह एनसीआर में पहली ऐसी सुविधा होगी। पार्क की देखभाल करने वाली कंपनी टिकट के राजस्व का एक हिस्सा अथॉरिटी के साथ साझा करेगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation