• Latest
  • Trending

अग्निवीरों को योगी सरकार का तोहफा

June 5, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अग्निवीरों को योगी सरकार का तोहफा

यूपी पुलिस-पीएसी की नौकरी में 20 फीसदी कोटा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 5, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। अग्निवीरों को आयु सीमा में भी तीन साल की छूट मिलेगी। इसके साथ ही एसआई भर्ती में भी आयु सीमा में तीन साल की छूट दी गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 3 जून, मंगलवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।

प्रदेश में पूर्व अग्निवीरों को पुलिस कॉन्स्टेबल, पीएसी कॉन्स्टेबल घुड़सवार व फायरमैन की भर्ती में 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। भर्ती में पूर्व सैनिकों की तरह अग्निवीरों को भी आयु सीमा में भी 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अग्निवीर योजना देशभक्ति से प्रेरित युवाओं को थल सेना, वायु सेना और नौसेना में सेवा करने का अवसर देती है। अग्निवीरों का पहला बैच 2026-27 में अपना चार साल का कार्यकाल पूरा कर लेगा। जिन अग्निवीरों को नागरिक जीवन में वापस भेजा जाएगा, उनमें से अगर कोई यूपी पुलिस या पीएसी में भर्ती के लिए आवेदन करता है तो उन्हें 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। यह लाभ उन्हें उनकी आरक्षित श्रेणी में ही मिलेगा।

मसलन, अभ्यर्थी अगर अनारक्षित वर्ग का है तो उसे अनारक्षित वर्ग में और ओबीसी वर्ग है तो उसे ओबीसी वर्ग में 20 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा।
यूपी की भर्तियों में आरक्षण का लाभ उन्हें ही मिलेगा जो यूपी के ही निवासी हों। वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बलों सहित विभिन्न राज्यों में इन्हें 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, यूपी उन्हें दो गुना कोटा देगा।

1 से 6 कमरे का होम स्टे बना सकेंगे
पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर आवासीय सुविधा को बढ़ावा देने व रोजगार प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन विभाग की होम स्टे एंड ब्रेक एंड ब्रेकफस्ट नीति को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। यह नीति आवासीय भवनों के लिए होगी जिसमें अधिकतम दो/तिहाई क्षेत्र को किराए पर दिया जा सकेगा। होम स्टे 1 से 6 कमरे या अधिकतम 12 बेड के हो सकेंगे। जिन घरों में मकान मालिक नहीं रहते वह केयर टेकर के जरिए अपने आवास को होम स्टे में तब्दील कर सकेंगे। एक बार में पर्यटक अधिकतम 7 दिन के लिए बुकिंग करवा सकेंगे। इसके बाद इसे दोबारा बुकिंग करवानी होगी।

होम स्टे के लिए मकान मालिक को पर्यटन विभाग के पोर्टल up-tourismportal.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। डीएम की अगुआई वाली कमेटी इस पर फैसला करेगी। कमेटी में पुलिस, नगर निगम के अधिकारी भी सदस्य होंगे, जबकि, जिला पर्यटन अधिकारी इसका सचिव होगा।

पंजीकरण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 500 से 750 रुपये और शहरी क्षेत्र में 2000 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। पंजीकरण 3 साल के लिए वैध होगा। इस नीति के लागू होने के एक साल के भीतर पहले से चल रहे होम स्टे को भी पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।

अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने वाला यूपी देश का अब पहला राज्य बन गया है। अग्निवीर राज्य की अमूल्य निधि हैं। -योगी आदित्यनाथ, सीएम

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation