• Latest
  • Trending
farmer

किसानों के लिए बड़ी योजना ला रही योगी सरकार

August 29, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

किसानों के लिए बड़ी योजना ला रही योगी सरकार

16 सितंबर से पंजीकरण होगा शुरू

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 29, 2025
in the blitz
0
farmer
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार 16 सितंबर से एक राज्यव्यापी अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत 100 प्रतिशत किसानों का पंजीकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का लक्ष्य 2.88 करोड़ से अधिक किसानों के पंजीकरण का है और अब तक लगभग 1.45 करोड़ किसान, यानि कि लक्ष्य के 50 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत भी हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर अमल करते हुए जिला मजिस्ट्रेट अभियान की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करेंगे। सरकार ने कहा कि राजस्व विभाग को राजस्व अधिकारियों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करने का निर्देश दिया गया है ताकि भूमि स्वामित्व रिकॉर्ड में आधार के अनुरूप सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
सरकार के एक बयान के मुताबिक बिजनौर 58 प्रतिशत से अधिक पंजीकरण के साथ राज्य में सबसे आगे है। इसके बाद हरदोई (57.84 प्रतिशत), श्रावस्ती (57.47 प्रतिशत), पीलीभीत (56.89 प्रतिशत) और रामपुर (56.72 प्रतिशत) हैं। ये किसान पंजीकरण के मामले में शीर्ष पांच जिलों में शामिल हैं।’
100 प्रतिशत सत्यापन पहले ही पूरा
बयान में कहा गया है, ‘जो किसान पंजीकरण प्रक्रिया में अभी तक शामिल नहीं हुए हैं उनके प्रमाण-पत्रों का सत्यापन क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। अमरोहा, आजमगढ़, बलरामपुर, एटा और जौनपुर जैसे जिलों में 100 प्रतिशत सत्यापन पहले ही पूरा हो चुका है।’
सरकार ने कहा कि उसने सभी जिलाधिकारियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) के तहत अगली किस्त जारी होने से पहले 100 प्रतिशत किसान पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारियों को व्यापक आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) गतिविधियां चलाने के लिए भी कहा गया है जबकि जमीनी अधिकारी पूर्ण कवरेज हासिल करने के लिए पिछड़े जिलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

– सरकार ने 2.88 करोड़ से अधिक किसानों के पंजीकरण का रखा लक्ष्य
– अब तक 1.45 करोड़ धरतीपुत्र पंजीकृत

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation