• Latest
  • Trending

प्रदेश में 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह

June 5, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रदेश में 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 5, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। प्रदेश भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान जनपद, तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम, सेमिनार, कार्यशाला, संगोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं स्लोगन प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। योगी सरकार योग के माध्यम से जनमानस में स्वास्थ्य और सशक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है।
5 हजार योग ट्रेनर
प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर योग के प्रचार-प्रसार के लिए 5000 प्रशिक्षित योग ट्रेनर तैयार किए गए हैं, जो प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में योगाभ्यास करवाएंगे। योग प्रशिक्षकों और आयुष महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों द्वारा विभिन्न समितियों का गठन कर योग सप्ताह की व्यापक तैयारी की गई है। इन समितियों के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा महाविद्यालय, व्यवसायिक शिक्षा महाविद्यालय एवं अन्य महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच योग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन में देश के 1,00,000 स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश के 4,075 स्थानों पर कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार 21 जून को सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर पूरे प्रदेश में एक साथ वृहद स्तर पर योगाभ्यास प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही यह आयोजन देश के प्रत्येक जिले में कवर करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष योग संगम कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।
प्रदेश भर में स्थापित किए जाएंगे योग पार्क
सीएम योगी की मंशा के अनुरुप प्रदेश में योग को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय निकायों के माध्यम से देश भर में 1,000 योग पार्क स्थापित किए जाएंगे। मंडल मुख्यालय वाले जनपदों में 3 और अन्य जनपदों में 2-2 योग पार्क चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें नगर विकास विभाग के समन्वय से विकसित किया जाएगा। इन योग पार्कों में पालिकाओं और पंचायतों का सहयोग लिया जाएगा ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग योगाभ्यास कर सकें। योग के सिद्धांतों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए एक नई पहल भी शुरू की गई है। इसमें प्राकृतिक स्थानों पर योगाभ्यास के साथ-साथ वृक्षारोपण और सफाई अभियानों को भी जोड़ा जाएगा। इस योजना के तहत अमृत जलाशयों के किनारे योग सत्र आयोजित किए जाएंगे और पौधरोपण का कार्यक्रम भी होगा। प्रदेश की प्रमुख नदियों, झीलों और पार्कों में योग सत्र के साथ-साथ स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।
फोटो भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में आयुष विभाग की बैठक में कहा कि योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह जीवन का एक तरीका है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से हम अपनी जीवनशैली में सुधार कर सकते हैं, बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ा सकते हैं और समाज में समरसता एवं शांति स्थापित कर सकते हैं। ऐसे में योगी सरकार ने प्रदेश के हर जिले तक योग की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी की है और इसके लिए प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों की भी व्यवस्था की गई है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation