• Latest
  • Trending

तनाव, अशांति, अस्थिरता के बीच योग शांति की राह: मोदी

June 27, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तनाव, अशांति, अस्थिरता के बीच योग शांति की राह: मोदी

इस 'पॉज' बटन की पूरी मानवता को जरूरत, विशाखापत्तनम में समुद्र तट पर तीन लाख लोगों के साथ किए योगासन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 27, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

विशाखापत्तनम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वें योग दिवस पर पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से पूरी दुनिया आज किसी न किसी तनाव से गुजर रही है। अशांति-अस्थिरता बढ़ रही है। ऐसे में योग से शांति की दिशा मिलती है। योग ऐसा ‘पॉज’ बटन है, जिसकी पूरी मानवता को जरूरत है। यह सांस लेने, संतुलन साधने और खुद को फिर से पूर्ण करने के लिए आवश्यक है।
पीएम मोदी ने विशाखापत्तन में समुद्र तट पर करीब तीन लाख लोगों के साथ योगासन किए। उन्होंने इसे मानवता के लिए योग 2.0 की शुरुआत बताया, ताकि योग वैश्विक भागीदारी का माध्यम बन जाए। हर देश-समाज जीवनशैली व लोकनीति का हिस्सा बनाए। यह शांत, संतुलित एवं स्थिर विश्व को गति देगा।
पीएम मोदी ने कहा, योग टकराव से सहयोग और तनाव से समाधान की ओर ले जाने में सक्षम है। हम योग को ऐसा जन-आंदोलन बनाएं, जो विश्व को शांति, सेहत व समरसता की ओर ले जाए। जहां हर व्यक्ति दिन की शुरुआत योग से करे और जीवन में संतुलन पाए। जहां हर समाज योग से जुड़े और तनाव से मुक्त हो। जहां योग मानवता को एकसूत्र में पिरोने का माध्यम बने। योग एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य का वैश्विक संकल्प बन जाए।

योग सभी के लिए है। चाहे वह सिडनी ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हो, माउंट एवरेस्ट की चोटी हो या समुद्र का विशाल विस्तार हो। संदेश एक ही है- योग सीमाओं, पृष्ठभूमि, उम्र या क्षमता से परे सभी के लिए है। – पीएम नरेंद्र मोदी
गिनीज समेत 23 वर्ल्ड रिकॉर्ड बने
विशाखापत्तनम में योग दिवस पर दो गिनीज समेत 23 वैश्विक रिकॉर्ड बने। समुद्र तट के किनारे कुल 3.03 लाख लोगों के जुटने से एक ही स्थान पर सबसे अधिक लोगों के योग करने का विश्व रिकॉर्ड बना।
वहीं, 22,122 आदिवासी छात्रों के एक ही स्थान पर 108 मिनट तक एकसाथ 108 सूर्य नमस्कार करने पर दूसरा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने बताया, इसके साथ 21 बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बने। उन्होंने कार्यक्रम की मेजबानी की अनुमति के लिए पीएम मोदी का आभार जताया।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation