• Latest
  • Trending

यूपी बोर्ड रिजल्ट में यश दसवीं व महक 12 वीं में टॉपर

May 2, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी बोर्ड रिजल्ट में यश दसवीं व महक 12 वीं में टॉपर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 2, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।यूपी बोर्ड का 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 10वीं में 90.11 फीसदी और यूपी बोर्ड इंटर में 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। यश प्रताप सिंह रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के विद्यार्थी हैं। दूसरे स्थान पर अंशी तिवारी इटावा 97.67 प्रतिशत और अभिषेक कुमार यादव बाराबंकी के रहने वाले 97.67 प्रतिशत तीसरे स्थान पर रहे हैं। मुरादाबाद के मृदुल गर्ग 97.50 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं।
यूपी बोर्ड 12वीं में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया है। महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं। यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 25,98,560 स्टूडेंट्स ने दी थी। इसमें से कुल 21,08,774 छात्र पास हुए हैं। ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15 फीसदी रहा। इसमें से लड़कों की संख्या 13,87,263, पास हुए छात्रों की संख्या 10,62,616 और पास प्रतिशत 76.60 फीसदी रहा है। इसके अलावा लड़कियों की कुल संख्या 12,11,297 थीं। इसमें से 10,46,158 छात्राएं पास हुई हैं और पास प्रतिशत 86.37 फीसदी रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.77 फीसदी अधिक रहा है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने के साथ पहली बार मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी की गई है। यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली हस्ताक्षरित भी है। इसमें क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया गया है। ऑफलाइन मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पहले की तरह बाद में विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम देने में यूपी बोर्ड एक बार फिर काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से आगे निकल गया। सीआईएससीई की 12वीं की परीक्षा 14 फरवरी से और 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हुई थी जबकि सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थीं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सबसे अंत में 24 फरवरी से 12 मार्च तक 13 कार्य दिवसों में कराई गई थी

10वीं की टॉपर लिस्ट
रैंक 1- यश प्रताप सिंह, जालौन- 97.83 प्रतिशत
रैंक 2- अंशी, इटावा- 97.67 प्रतिशत
रैंक 2- अभिषेक कुमार यादव, बाराबंकी- 97.67 प्रतिशत
रैंक 3- ऋतु गर्ग, मुरादाबाद- 97.50 प्रतिशत
रैंक 3- अर्पित वर्मा, सीतापुर- 97.50 प्रतिशत
रैंक 3- सिमरन गुप्ता, जालौन- 97.50 प्रतिशत
12वीं की टॉपर लिस्ट
रैंक 1- महक जयसवाल, प्रयागराज- 97.20 प्रतिशत
रैंक 2- साक्षी, अमरोहा- 96.80 प्रतिशत
रैंक 2- आदर्श यादव, सुल्तानपुर- 96.80 प्रतिशत
रैंक 2- शिवानी सिंह, प्रयागराज- 96.80 प्रतिशत
रैंक 2- अनुष्का सिंह, कौशांबी- 96.80 प्रतिशत
रैंक 3- मोहनी, इटावा- 96.40 प्रतिशत

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ड्राइवर की बेटी ऋतु दसवीं की मेरिट में तीसरे स्थान पर
यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान डीआर डी पी एस वी एम आई सी बिलारी, मुरादाबाद की छात्रा ऋतु गर्ग ने प्राप्त किया है।
ऋतु गर्ग के पिता सचिन गर्ग ड्राइवर हैं और उनकी माता किरण गर्ग एक गृहिणी हैं। एक इंटरव्यू में ऋतु गर्ग ने कहा कि जब उनके माता-पिता को पता चला कि ऋतु को प्रदेश में हाईस्कूल परीक्षा रिजल्ट में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है तो वे बहुत भावुक हो गए। ऋतु ने बताया कि प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर उन्हें बहुत खुशी हो रही है और उनके उनके माता-पिता को उनकी कामयाबी पर बहुत गर्व है। ऋतु गर्ग ने कहा वे नियमित स्कूल जाती थीं और स्कूल से आने के बाद रोजाना 4 से 5 घंटे सेल्फ स्टडी करती थीं। उनके सबसे पसंदीदा विषय गणित और केमिस्ट्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गणित के शिक्षक अमित को दिया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation