• Latest
  • Trending

जोधपुर में दुनिया के सबसे खतरनाक लड़ाकू हेलिकॉप्टर की तैनाती

July 25, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जोधपुर में दुनिया के सबसे खतरनाक लड़ाकू हेलिकॉप्टर की तैनाती

भारत पहुंचे 3 अपाचे गार्डियन, दिसंबर तक तीन और आएंगे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 25, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

जोधपुर। जमीनी जंग के सबसे खतरनाक हथियार एएच-64 ई अपाचे गार्डियन हेलिकॉप्टर की पहली खेप भारत पहुंच चुकी है। इसमें 3 अटैक हेलिकॉप्टर शामिल हैं, जबकि शेष 3 हेलिकॉप्टर इस साल के अंत तक आने की संभावना है।
‘हवाई टैंक’ कहलाने वाले इन हेलिकॉप्टर की जोधपुर मिलिट्री स्टेशन पर तैनाती शुरू हो गई है। अब अमेरिकी सेना की तरह भारतीय थलसेना भी जमीनी आक्रमण के लिए इस घातक हथियार का उपयोग कर सकेगी।
रक्षा मंत्रालय ने 2022 में बोइंग से थलसेना के लिए 6 हेलिकॉप्टर खरीदने का करार किया था। भारतीय वायुसेना के पास अभी 22 अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर की दो स्क्वाड्रन पाक और चीन के मोर्चे पर तैनात हैं। अमेरिका ने 2020 में वायुसेना को 22 अपाचे हेलिकॉप्टर डिलीवर किए थे। भारत को मिले अपाचे 30 मिमी स्वचालित चेन गन से लैस हैं, जो प्रति मिनट 625 राउंड फायर करने में सक्षम हैं। यह 365 किमी/घंटा की गति और 480 किमी की रेंज से उड़ सकता है।
पिछले साल से चल रही थीं तैयारियां
जोधपुर में तैनात होने वाली अपाचे स्क्वाड्रन के हेलिकॉप्टर डेजर्ट के रंग में रहेंगे। ये हेलिकॉप्टर डेजर्ट हॉक्स की तरह जमीनी अटैक करने में माहिर है। अपाचे की पहली स्क्वाड्रन के लिए तैयारियां पहले ही जा चुकी हैं। अब तक अमेरिका में आर्मी एविएशन कोर के 50 पायलट और तकनीकी ग्राउंड स्टाफ की अमेरिका में ट्रेनिंग हो चुकी हैं।
जोधपुर मिलिट्री स्टेशन के अधीन एविएशन कोर के बेस पर पहले से रूद्र हेलिकॉप्टर तैनात है। अब दोनों ही हेलिकॉप्टर के पायलट्स को इसकी ट्रेनिंग दी गई है ताकि एयर कैवलरी या ग्राउंड अटैक के दौरान दोनों में बेहतर तालमेल बना रह सके। रूद्र की रेकी और फीड के आधार पर सेना अपने ऑपरेशन को जल्दी ही अंजाम देगी।
अपाचे हेलिकॉप्टर दुनिया के सबसे एडवांस हवाई हथियारों में से एक माना जाता है। एएच 64ई अपाचे दुनिया का सबसे एडवांस मल्टी काम्बैट हेलिकॉप्टर है। इनमें हाईक्वालिटी नाइट विजन सिस्टम है, जिससे दुश्मन को अंधेरे में भी ढूंढ़ा जा सकेगा।
यह मिसाइल से लैस है और एक मिनट में 128 लक्ष्यों पर निशाना साध सकता है। इसमें भारी मात्रा में हथियार ले जाने की क्षमता है। 280 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। हेलिकॉप्टर में 16 एंटी टैंक एजीएम-114 हेलफायर और स्ट्रिंगर मिसाइल लगी होती है। हेलफायर मिसाइल किसी भी आर्मर्ड व्हीकल जैसे टैंक, तोप, बीएमपी वाहनों को पलक झपकते ही ध्वस्त कर सकती है। वहीं स्टि्रंगर मिसाइल हवा से आने वाले किसी भी खतरे का सामना करने में सक्षम है। इसके साथ ही इसमें हाइड्रा-70 अनगाइडेड मिसाइल भी लगी होती हैं जो जमीनी टारगेट को तबाह कर सकती है।
एलसीएच प्रचंड, 16 सालों में बनकर तैयार हुआ
अपाचे के अलावा भारतीय सेना के पास स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर एलसीएच प्रचंड भी है। साल 2006 में सरकार ने एलसीएच बनाने का काम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को सौंपा था।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation