• Latest
  • Trending

आतंकवाद पर चुप नहीं बैठेंगे : शशि थरूर

May 30, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आतंकवाद पर चुप नहीं बैठेंगे : शशि थरूर

- कहा, जो वर्षों से झेल रहे, वो दुनिया को साझा करेंगे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 30, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि देश अब आतंकवाद के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा। हम वर्षों से जिस दहशतगर्दी को झेल रहे हैं, उसे दुनिया के सामने लाने का वक्त आ गया है। अमेरिका समेत पांच साझेदार देशों के लिए रवाना होने वाले एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के नेता के रूप में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल का संकल्प आतंकवाद पर भारत के रुख को साझा करना और दुनिया को यह बताना है कि भारत पिछले कई वर्षों से आतंकवाद से किस तरह से पीड़ित है।

मीडिया से बात करते हुए शशि थरूर ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल अमेरिका में 9/11 स्मारक का दौरा करेगा। गुयाना में प्रतिनिधिमंडल स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेगा और अधिकारियों से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा, ‘हम वहां लोगों को अपने अनुभव के बारे में बताने जा रहे हैं, हमने जो किया, वह क्यों किया और भविष्य में भारत का रवैया क्या होगा। हम लोगों से मिलेंगे और पिछले कई सालों से जो झेल रहे हैं, उसे साझा करेंगे।’ इससे पहले थरूर ने ‘एक्स’ पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की एक तस्वीर भी साझा की और कहा कि अन्य लोग रास्ते में शामिल होंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की जरूरत
भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने मीडिया से कहा, ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम सभी पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डाली है कि हम दुनिया को पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे आतंक के बारे में भारत की स्थिति से अवगत कराएं। इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की जरूरत है।
दुनिया को पाकिस्तान की ओर से तैयार किए गए आतंकी प्रतिष्ठान, बुनियादी ढांचे पर ध्यान देने की जरूरत है। यह न केवल भारत के लिए खतरनाक है, बल्कि वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए भी खतरा है।’

पाकिस्तान आज एक आतंकवाद निर्यातक देश
उन्होंने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा, ‘अपनी स्थापना के बाद से, अपने जन्म के बाद से, पाकिस्तान ने 1947 के युद्ध से भारत के खिलाफ कई आतंकी हमलों की साजिश रची है।

सबसे हालिया पहलगाम हमला पाकिस्तान की उन जघन्य और बर्बर आतंकी गतिविधियों की याद दिलाता है, जो उसने भारत के खिलाफ शुरू की हैं। पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन सहित कई आतंकी संगठनों और इन आतंकी समूहों के नेताओं को सुरक्षित पनाह भी दी। पूरी दुनिया के लिए यह संदेह से परे है कि पाकिस्तान आज एक आतंकवाद निर्यातक देश है और दुनिया को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आतंकी हमलों के खिलाफ यह महत्वपूर्ण संदेश देने के साथ-साथ दुनिया को भारत के शांति के संदेश, भारत के लोकतंत्र और शक्ति के संदेश से अवगत कराने के लिए प्रतिनिधिमंडल दुनिया में जा रहे हैं।

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल-5 में कौन-कौन, यह कहां-कहां जाएगा?
शशि थरूर के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता और तेजस्वी सूर्या के साथ-साथ लोजपा (रामविलास) की शांभवी चौधरी, टीडीपी के जीएम हरीश बालयोगी, शिवसेना के मिलिंद देवड़ा, झामुमो के सरफराज अहमद और अमेरिका में पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू शामिल हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation