• Latest
  • Trending
Will find a mutually beneficial solution for India and America: Jaishankar

भारत -अमेरिका के लिए फायदेमंद हल खोजेंगे : जयशंकर

April 18, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत -अमेरिका के लिए फायदेमंद हल खोजेंगे : जयशंकर

हमारे बीच आपसी व्यापार समझौते पर समझ-बूझ बढ़ी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 18, 2025
in the blitz
0
Will find a mutually beneficial solution for India and America: Jaishankar
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कार्नेगी इंडिया द्वारा आयोजित ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट (जीटीएस) में हिस्सा लेते हुए मौजूदा वैश्विक हालात पर खुलकर बात की। इसके बाद वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी इस शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। यह सम्मेलन भारत में भू-प्रौद्योगिकी (जियो-टेक्नोलॉजी) पर सबसे अहम बातचीत का मंच माना जाता है। इसका आयोजन कार्नेगी इंडिया और विदेश मंत्रालय मिलकर करते हैं।
समिट में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, अमेरिका में नई सरकार बनने के एक महीने के अंदर ही हमारे बीच यह समझ बन गई है कि हम एक आपसी व्यापार समझौता करेंगे। हम ऐसा हल ढूंढ़ना चाहते हैं जो भारत और अमेरिका दोनों के लिए फायदेमंद हो। यह बातचीत लंबे समय तक खिंचने वाली नहीं है, क्योंकि पहले भी हमने चार साल तक बातचीत की थी लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया।
उन्होंने आगे कहा, इस बार हम पूरी गंभीरता और तेज़ी से काम कर रहे हैं। हमें एक अच्छा मौका मिला है और हम इसे गंवाना नहीं चाहते। हमारी व्यापार से जुड़ी टीम बहुत एक्टिव है। जयशंकर ने यह भी कहा, पहले हम पर आरोप लगता था कि बातचीत में देरी हम करते हैं लेकिन अब हालात उल्टे हैं, अब हम ही बातचीत को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं और हर स्तर पर यह दिखाना चाहते हैं कि यह हमारे लिए बहुत जरूरी और अहम मुद्दा है।
‘पांच साल पहले यूरोप की स्थिति काफी अच्छी थी’
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, पांच साल पहले यूरोप की स्थिति काफी अच्छी थी। उसने अमेरिका, रूस और चीन के साथ अच्छा संतुलन बना लिया था लेकिन अब उस संतुलन के तीनों हिस्सों में तनाव है। उन्होंने कहा, कई बार जब आप बहुत जटिल चालें चलते हैं तो लगता है कि आप हर तरफ से फायदा उठा रहे हैं, लेकिन आखिर में वही स्थिति सबसे ज्यादा मुश्किल बन सकती है। डॉ. जयशंकर ने कहा, मैं यह खास तौर पर कहना चाहता हूं कि यूरोप की इस मुश्किल स्थिति में तकनीक से जुड़ी समस्याएं भी बड़ी भूमिका निभा रही हैं।
अमेरिका की नीति में हुआ है बदलाव
अमेरिका को लेकर विदेश मंत्री ने कहा, मैं इतना ही कहूंगा और शायद कोई इससे इनकार नहीं करेगा कि अमेरिका ने अब दुनिया से रिश्ते बनाने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है और इसका असर हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा, मेरे हिसाब से इसका सबसे बड़ा असर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पड़ेगा। ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं कि अमेरिका सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है या तकनीक में सबसे आगे है बल्कि इसलिए भी कि अब साफ दिख रहा है कि टेक्नोलॉजी अमेरिका को फिर से ताकतवर और आगे बढ़ाने में अहम रोल निभा रही है।
चीन तेजी से बढ़ रहा है आगे
विदेश मंत्री ने कहा, पिछले एक साल में अमेरिका में जो बदलाव हुए हैं, वो एक बड़ा मोड़ है और आप सभी इससे अच्छे से वाकिफ हैं। उन्होंने आगे कहा, एक और बदलाव भी हो रहा है, जो धीरे-धीरे सामने आ रहा है और वह है चीन का तेज़ी से आगे बढ़ना। यह कोई अचानक हुआ बड़ा बदलाव नहीं है, बल्कि एक धीरे-धीरे होने वाली प्रक्रिया है। जयशंकर ने कहा, व्यापार की बात करें तो वह टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई है। इसमें कुछ बड़े पल भी आए हैं, जैसे ‘डीप सीक’। मेरा मानना है कि चीन के कारण जो बदलाव हो रहे हैं, उनका असर उतना ही गहरा है जितना अमेरिका की वजह से होने वाले बदलाव का और सच तो यह है कि इन दोनों का असर एक-दूसरे पर भी पड़ रहा है।

Will find a mutually beneficial solution for India and America: Jaishankar

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation