• Latest
  • Trending

यूपी के गेहूं बीजों से लहलहाएंगे पंजाब के खेत

October 27, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी के गेहूं बीजों से लहलहाएंगे पंजाब के खेत

बाढ़ पीड़ित किसानों के साथ खड़े हैं हमः सीएम योगी - भेजी 1000 क्विंटल की खेप

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

संजय द्विवेदी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विगत दिवस पंजाब के किसानों के प्रति अपनी सरकार की संवेदनशीलता और मदद के भाव का प्रदर्शन करते हुए उनके लिए गेहूं के एक हजार क्विंटल बीज भेजे हैं। इसप्रकार अब प्रदेश के गेहूं के बीजों से पंजाब के खेतों में फसल लहलहाएगी।
उल्लेखनीय है कि इस बार पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने किसानों को बेहाल कर के रख दिया है। आपदा की इस स्थिति में उत्तर प्रदेश ने पंजाब के साथ खुद को खड़ा दिखा कर एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बीज सहायता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ ने पंजाब के कई जिलों में बीज भंडारण, कृषि भूमि और फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे कृषि उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में हम पंजाब के किसानों के साथ हैं। आज 1000 क्विंटल गेहूं का बीज भेजा जा रहा है। सीएम ने इस पहल के लिए कृषि विभाग और बीज विभाग का आभार जताया।
उच्च गुणवत्ता वाले बीज से लाभ
सीएम योगी ने बताया कि भेजे जा रहे गेहूं के बीज की किस्म 155 दिनों में पकने वाली है और प्रति हेक्टेयर 80 क्विंटल तक उपज देने में सक्षम है। यह बीज उच्च गुणवत्ता वाला है। किसानों को दोबारा खेती शुरू करने में बड़ा सहारा देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का बीज विकास निगम आज आत्मनिर्भर और बेहतर प्रदर्शन कर रहा है जबकि उनकी सरकार के आने से पहले यह विभाग अव्यवस्थाओं और घाटे से जूझ रहा था।
सीएम ने कहा कि आज बीज विकास निगम ने अपने कार्य और गुणवत्ता से एक अनूठी मिसाल पेश की है। हम गर्व के साथ पंजाब के किसानों को यह उच्च गुणवत्ता वाला बीज भेज रहे हैं।
हरविंदर साहिब गोविंद को किया नमन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान हरविंदर साहिब गोविंद जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। उन्होंने कहा कि हरविंदर साहिब गोविंद जी ने जनकल्याण और समाज उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए और पंजाब की सांस्कृतिक धरोहर को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि जब वे पंजाब आए तो लोगों ने उनके स्वागत में दीप प्रज्वलित किए। उनकी जयंती पर यह सेवा भावी कार्य करना हमारे लिए गर्व का विषय है।
राहत में आगे रहा है यूपी
सीएम योगी ने कहा कि इससे पहले भी पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने राहत सामग्री भेजी थी। मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से सहायता प्रदान की थी। उन्होंने कहा कि यह बीज सहायता सिर्फ एक राहत नहीं, बल्कि राज्य के बीच सहयोग और भाईचारे का प्रतीक है। सीएम ने कहा कि आज पंजाब के किसानों के लिए उठाए गए हमारे इस कदत की सराहना हो रही है। यह सिर्फ एक बीज ही नहीं बल्कि किसानों की उम्मीद का प्रतीक भी है।
केंद्र से और सहायता की उम्मीद
इस मौके पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी जानकारी दी कि राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित इलाकों के पुनर्वास के लिए ‘पुनर्वास विधेयक’ पर चर्चा कर रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने केंद्र से 20,000 करोड़ रुपये की राहत राशि की मांग की थी। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ 1600 करोड़ रुपये की घोषणा की, जो अब तक जारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य को अभी भी केंद्र से उचित सहायता की प्रतीक्षा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation