• Latest
  • Trending

पाकिस्तान पर कयामत बरसा दी हमने : पीएम

June 13, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पाकिस्तान पर कयामत बरसा दी हमने : पीएम

- मोदी बोले, आज यहां का नौजवान नए सपने भी देख रहा है

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का तिरंगा लहराकर उद्घाटन किया। इसके बाद अंजी ब्रिज और कटरा में कश्मीर की पहली ट्रेन कटरा-श्रीनगर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। 272 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 43780 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं और इसमें 119 किलोमीटर तक फैली 36 सुरंगें और 943 पुल शामिल हैं। नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित वास्तुकला का चमत्कार चिनाब रेल पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। पुल पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के जरिए कटरा और श्रीनगर के बीच यात्रा करने में सिर्फ 3 घंटे लगेंगे, जबकि पहले 6 से 7 घंटे तक लगते थे।
मोदी ने कटरा में 42 मिनट का भाषण दिया। इसमें आतंकवाद, पाकिस्तान और कश्मीर के टूरिज्म का जिक्र किया।
पीएम ने कहा, ‘दुर्भाग्य से हमारे पड़ोस का देश, मानवता का विरोधी, मेलजोल का विरोधी है। वह ऐसा देश है जो गरीब की रोजी-रोटी का भी विरोधी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में जो हुआ, वह इसी का उदाहरण है। पाकिस्तान ने इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला किया। हमने 6 मई को उस पर कयामत बरसा दी।’
कश्मीर के लोगों ने सपने देखना ही छोड़ दिया था
पीएम ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में जनता अपनी पसंद के नुमाइंदे चुन सके, यह भी आतंकवाद के चलते चुनौती बन गया था। बरसों तक आतंक सहने के बाद जम्मू-कश्मीर ने इतनी बर्बादी देखी थी कि लोगों ने सपने देखना ही छोड़ दिया था। आतंकवाद को ही भाग्य मान लिया था। हमने इसे बदलकर दिखाया है। आज यहां का नौजवान नए सपने भी देख रहा है। लोग जम्मू-कश्मीर को फिर से फिल्मों, खेलों का हब बनते देखना चाहते हैं। हमने इसे माता खीर भवानी के मेले में भी देखा। उन्होंने कहा कि 3 तारीख से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। नरेंद्र मोदी का वादा है कि कोई बाधा आएगी तो उसे मोदी का सामना करना पड़ेगा। एक महीने पहले रात को पाकिस्तान पर कयामत बरसी थी। पाकिस्तान कभी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सोचेगा तो अपनी शिकस्त याद आएगी। पाकिस्तान ने कभी नहीं सोचा था कि भारत उसके यहां अंदर तक जाकर आतंक के ठिकानों पर हमला करेगा। आतंक की इमारतें खंडहर बन गई हैं। पाकिस्तान बौखला गया है। उसने ये गुस्सा जम्मू, पुंछ समेत कई इलाकों में घर, मंदिर, गुरुद्वारों पर शेलिंग की। पाकिस्तान ने कश्मीर के टूरिज्म पर हमला किया। वो टूरिज्म जो लगातार बढ़ रहा था, यहां रिकॉर्ड संख्या में टूरिस्ट आ रहे थे, जिसने जम्मू-कश्मीर के लोगों के घर चलते हैं, पाकिस्तान ने उन्हें निशाना बनाया। पाकिस्तान की साजिश इन सबको तबाह करने की थी। आतंकियों को चुनौती देने वाला आदिल भी मेहनत कर रहा था, आतंकियों ने उसे भी मार दिया। पाकिस्तान की साजिश के खिलाफ जिस प्रकार जम्मू-कश्मीर के लोग उठ खड़े हुए हैं, जम्मू-कश्मीर के अवाम ने जो ताकत दिखाई है, दुनिया को जम्मू-कश्मीर के लोगों ने कड़ा संदेश दिया है। यहां के लोग आतंकवाद को कड़ा जवाब देने का मन बना चुके हैं।
पीएम ने बताया, जम्मू-कश्मीर में आईआईटी, आईआईएम, एम्स जैसे संस्थान हैं। रिसर्च इको सिस्टम का विस्तार हो रहा है। यहां दवाई के लिए भी अभूतपूर्व काम हो रहा है। कैंसर के 2 अस्पताल बने हैं। 7 नए मेडिकल कॉलेज शुरू किए गए हैं। मेडिकल सीटों की संख्या 500 से बढ़कर 1300 पहुंच गई है। रियासी को भी अब नया मेडिकल कॉलेज मिलने जा रहा है। ये आधुनिक अस्पताल तो हैं ही, साथ ही दान-पुण्य की संस्कृति का भी उदाहरण है।
पीएम ने कहा- चिनाब ब्रिज व अंजी ब्रिज से राज्य का विकास होगा
पीएम मोदी ने कहा, चिनाब ब्रिज हो या अंजी ब्रिज, ये जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों की समृद्धि का जरिया बनेंगे। इससे टूरिज्म के साथ रेल कनेक्टिविटी और बिजनेस भी बढ़ेगा। इससे इंडस्ट्री को गति मिलेगी। कश्मीर के सेब देश के बड़े बाजारों तक समय पर पहुंच पाएंगे। सूखे मेवे, पश्मीना शॉल, हस्तशिल्प के देश के किसी भी हिस्से तक पहुंच पाएगा। जम्मू-कश्मीर के लोगों के लोगों का देश के किसी भी हिस्से में आना-जाना आसान होगा। मैंने पढ़ा कि एक स्टूडेंट ने कहा कि उसके गांव के ज्यादातर लोगों ने ट्रेन का वीडियो देखा था। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि ट्रेन उनके सामने से गुजरेगी। लोग ट्रेन के आने-जाने का समय याद कर रहे हैं। एक बिटिया ने लिखा कि अब मौसम से रास्ते बंद नहीं हुआ करेंगे।
पीएम ने कहा, हमने कश्मीर को रेलवे से जोड़ने का काम पूरा करके दिखाया। कोविड में मुसीबतें आईं, लेकिन हम डटे रहे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation