• Latest
  • Trending

पानी ही है किडनी की सेहत के लिए ‘अचूक टॉनिक’

May 17, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पानी ही है किडनी की सेहत के लिए ‘अचूक टॉनिक’

पर्याप्त पानी पिएं, पथरी व इंफेक्शन से होगा बचाव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 17, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। किडनी हमारे शरीर का फिल्टरिंग सिस्टम है, जो खून को साफ करके शरीर से टॉक्सिक तत्वों को पेशाब के जरिए बाहर निकालता है। हम सभी जानते हैं कि किडनी को हेल्दी रखने के लिए भरपूर पानी पीना जरूरी है, क्योंकि इससे न सिर्फ किडनी का फंक्शन बेहतर होता है बल्कि शरीर में जमा टॉक्सिन्स भी बाहर निकल जाते हैं।
एशियन हॉस्पिटल में डायरेक्टर एंड हेड- नेफ्रोलॉजी एंड किडनी ट्रांसप्लांट मेडिसिन, डॉ. रीतेश शर्मा के अनुसार, जिस प्रकार लोगों के लिए खाना जरूरी है, उसी तरह पानी पीना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। खासकर किडनी के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए सही मात्रा में पानी की जरूरत होती है।
एक सवाल अक्सर लोगों के मन में उठता है, क्या ज्यादा पानी पीना किडनी के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक? आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय और मेडिकल साइंस क्या कहती है।
अगर शरीर में पानी कम हो जाए, तो यूरिन गाढ़ा हो जाता है और उसमें मिनरल्स जमने लगते हैं जिससे किडनी स्टोन (पथरी) बन सकती है। भरपूर पानी पीने से यह खतरा कम हो जाता है। सही मात्रा में पानी पीने से ब्लड वॉल्यूम संतुलित रहता है, जिससे किडनी पर ज़्यादा दबाव नहीं पड़ता और हाई ब्लड प्रेशर से भी बचाव होता है।
इंफेक्शन से बचाव
ज्यादा पानी पीने से यूटीआई या किडनी इंफेक्शन का खतरा कम होता है क्योंकि बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा किडनी को अच्छे से काम करने के लिए पर्याप्त हाइड्रेशन जरूरी है। पानी की कमी से किडनी का फिल्ट्रेशन धीमा हो सकता है।
कितना पानी पीना सही ?
डॉक्टर के अनुसार, हर व्यक्ति को दिनभर में औसतन 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए, लेकिन यह मात्रा मौसम, उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और शारीरिक काम पर निर्भर करती है। डॉक्टर के अनुसार ज्यादा पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलने में मदद मिलती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी ‘ओवरहाइड्रेशन’ का कारण भी बन सकता है, जिससे इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ सकता है।
क्या ज्यादा पानी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है?
डॉक्टर ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति बार-बार बिना प्यास के पानी पी रहा है तो यह शरीर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) से जूझ रहे मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बिना पानी की मात्रा नहीं बढ़ानी चाहिए, क्योंकि इससे सूजन और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
कम पानी पीने के खतरे और कब-कितना पानी पिएं?
कम पानी पीने से पेशाब में जलन, बार-बार यूरिन इंफेक्शन (यूटीआई), किडनी स्टोन बनने का खतरा और थकान और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टर ने बताया कि सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं। भूख से पहले और खाने के 30 मिनट बाद पानी पिएं, प्यास लगने पर ही पानी पिएं और गर्मी के मौसम में थोड़ी-थोड़ी देर में पानी लें।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation