• Latest
  • Trending
मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली झीलों में जलस्तर बढ़ कर 30 प्रतिशत हो गया है। पिछले कई दिन से हो रही लगातार बारिश का फायदा मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली झीलों के जलस्तर में वृद्धि के रूप में हुआ है।

बारिश से मुंबई की झीलों में बढ़ा 25 प्रतिशत पानी

July 19, 2024
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

October 19, 2026
कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

October 19, 2026
Saturday, October 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बारिश से मुंबई की झीलों में बढ़ा 25 प्रतिशत पानी

- बीएमसी प्रशासन ने ली राहत की सांस

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 19, 2024
in महाराष्ट्र
0
मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली झीलों में जलस्तर बढ़ कर 30 प्रतिशत हो गया है। पिछले कई दिन से हो रही लगातार बारिश का फायदा मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली झीलों के जलस्तर में वृद्धि के रूप में हुआ है।
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली झीलों में जलस्तर बढ़ कर 30 प्रतिशत हो गया है। पिछले कई दिन से हो रही लगातार बारिश का फायदा मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली झीलों के जलस्तर में वृद्धि के रूप में हुआ है। 14 जुलाई की सुबह 6 बजे तक सातों झीलों में पानी का कुल स्टॉक 29.73 फीसदी हो गया था। 30 जून को इन झीलों में जलस्तर घट कर 5.43 प्रतिशत रह गया था। पिछले 14 दिन में झीलों के जलस्तर में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे बीएमसी प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

जलस्तर 2023 के मुकाबले बेहतर
झीलों में 14 जुलाई को 4,30,259 एमएलडी यानी 29.73 प्रतिशत पानी जमा हो गया है। झीलों का यह जलस्तर 2023 के मुकाबले बेहतर है। पिछले साल इस दौरान झीलों में 4,30,096 एमएलडी यानी 29.72 प्रतिशत था।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

इन झीलों में बढ़ा पानी
वैतरणा, मध्य वैतरणा, मोडक सागर, तानसा, भातसा, विहार और तुलसी, बारिश से मुंबई की झीलों में बढ़ा 25 प्रतिशत पानी।
हालांकि, 2022 में इस दौरान दोगुने से भी ज्यादा पानी जमा था। इस दौरान, झीलों का जलस्तर 65.81 प्रतिशत था।

भारी बारिश की चेतावनी
बीएमसी के एडिशनल कमिश्नर अभिजीत बांगर ने कहा कि मौसम विभाग ने अभी भारी बारिश की चेतावनी दी है। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और अच्छी बारिश से झीलों के जलस्तर में वृद्धि होगी।

तानसा, मोडक, तुलसी में सबसे ज्यादा पानी
मुंबई को अपर वैतरणा, मध्य वैतरणा, मोडक सागर, तानसा, भातसा, विहार और तुलसी झील से प्रतिदिन 3,850 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। बीएमसी के अनुसार, इस मॉनसून में पहली बार अपर वैतरणा में पानी का स्टॉक मिला है। इस झील में अब 4,319 एमएलडी यानी 1.90 प्रतिशत पानी का यूजफुल स्टॉक जमा हो गया है। 30 जून तक भातसा में भी पानी का स्टॉक शून्य था, जो अब बढ़कर 2,05,765 एमएलडी यानी झील की कुल क्षमता का 28.70 फीसदी हो गया है। बीएमसी ने आंकड़ों के अनुसार, तानसा, मोडक सागर सहित तुलसी और विहार झील में सबसे ज्यादा स्टॉक हुआ है। मोडक सागर झील में 58,937 एमएलडी यानी 45.71 प्रतिशत और तानसा झील में 88,276 एमएलडी यानी 60.85 प्रतिशत पानी का भंडारण हो गया। मध्य वैतरणा में जलस्तर 52,380 एमएलडी यानी 27.07 प्रतिशत हो गया है।

विहार झील में 14,424 एमएलडी पानी जमा हुआ है, जो उसकी कुल क्षमता का 52.08 प्रतिशत है। इसी तरह, तुलसी झील में 6,158 एमएलडी यानी झील की कुल क्षमता का 76.54 प्रतिशत पानी जमा हो गया है। बीएमसी हाइड्रोलिक डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि जून में अच्छी बारिश नहीं हुई, जिससे झीलों के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई थी। हमें उम्मीद है कि 1 अक्टूबर तक सातों झीलों में 14,47,363 एमएलडी पानी का स्टॉक जमा हो जाएगा।

3 साल में 14 जुलाई तक जलस्तर साल स्टॉक एमएलडी में स्टॉक प्रतिशत में
2024 4,30,259 29.73
2023 4,30,096 29.72
2022 9,52,550- 65.81

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation