• Latest
  • Trending
विदेश में एमबीबीएस से पहले जांच लें मान्यता, नहीं मिलेगी प्रैक्टिस की अनुमति

विदेश में एमबीबीएस से पहले जांच लें मान्यता, नहीं मिलेगी प्रैक्टिस की अनुमति

August 10, 2026
प्राकृतिक खेती के लिए कुरुक्षेत्र में 2000 एकड़ जमीन चिह्नित

आंध्र से सीखा मत्स्य पालन, एक साथ पाल रहे 4 तरह की मछलियां

August 10, 2026
प्राकृतिक खेती के लिए कुरुक्षेत्र में 2000 एकड़ जमीन चिह्नित

प्राकृतिक खेती के लिए कुरुक्षेत्र में 2000 एकड़ जमीन चिह्नित

August 10, 2026
दक्षिणी हरियाणा में घट रहा कपास का रकबा

दक्षिणी हरियाणा में घट रहा कपास का रकबा

August 10, 2026
अरहर की देरी से बुआई भी लाभकारी

अरहर की देरी से बुआई भी लाभकारी

August 10, 2026
एचएएल व सैफरान में लीप इंजन टर्बाइन फोर्जिंग के लिए दीर्घकालिक समझौता

एचएएल व सैफरान में लीप इंजन टर्बाइन फोर्जिंग के लिए दीर्घकालिक समझौता

August 10, 2026
भारतीय नौसेना में 2035 तक शामिल होंगे 200 जहाज

भारतीय नौसेना में 2035 तक शामिल होंगे 200 जहाज

August 10, 2026
लंबी दूरी की मिसाइल 'कुशा' का पहला परीक्षण पूरा

लंबी दूरी की मिसाइल ‘कुशा’ का पहला परीक्षण पूरा

August 10, 2026
एयरोस्पेस में भारत की बड़ी छलांग

एयरोस्पेस में भारत की बड़ी छलांग

August 10, 2026
देश में तेजी से बढ़ रही प्रभावशाली महिलाओं की संख्या

देश में तेजी से बढ़ रही प्रभावशाली महिलाओं की संख्या

August 10, 2026
बार-बार केवाईसी कराने और दस्तावेज जमा करने का झंझट खत्म

बार-बार केवाईसी कराने और दस्तावेज जमा करने का झंझट खत्म

August 10, 2026
डाबर के '100% प्योर' दावे वाले प्रोडक्ट्स पर बैन टला

डाबर के ‘100% प्योर’ दावे वाले प्रोडक्ट्स पर बैन टला

August 10, 2026
जीएसटी कलेक्शन में बंपर उछाल, जुलाई में आंकड़ा 2.11 लाख करोड़ के पार

जीएसटी कलेक्शन में बंपर उछाल, जुलाई में आंकड़ा 2.11 लाख करोड़ के पार

August 10, 2026
Monday, August 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विदेश में एमबीबीएस से पहले जांच लें मान्यता, नहीं मिलेगी प्रैक्टिस की अनुमति

हरियाणा मेडिकल काउंसिल ने छात्रों और अभिभावकों को किया सतर्क

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 10, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
विदेश में एमबीबीएस से पहले जांच लें मान्यता, नहीं मिलेगी प्रैक्टिस की अनुमति

दीपक सहगल

चंडीगढ़। विदेश से एमबीबीएस करने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हरियाणा मेडिकल काउंसिल ने अहम चेतावनी जारी की है। काउंसिल ने सतर्क किया है कि विदेशी मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता और नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट पालन जरूर जांच लें। लाइसेंशिएट (एफएमजीएल) नियम 2021 का उल्लंघन करने वाले संस्थानों से पढ़ाई करने पर भारत में डॉक्टर के रूप में पंजीकरण और प्रैक्टिस में परेशानी आ सकती है। काउंसिल ने कहा कि विदेश से मेडिकल डिग्री लेकर भारत में प्रैक्टिस करने के लिए पढ़ाई कम से कम 54 महीने एक ही संस्थान में पूरी होना जरूरी है। इसके बाद 12 महीने की इंटर्नशिप भी उसी विदेशी विश्वविद्यालय में करनी होगी। क्लिनिकल ट्रेनिंग अलग-अलग देशों या संस्थानों में नहीं बांटी जा सकती।

पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी होना चाहिए, निर्धारित विषयों का अध्ययन अनिवार्य है और संस्थान संबंधित देश की मेडिकल नियामक संस्था से मान्यता प्राप्त होना चाहिए।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान की बेटी ने क्रैक किया यूपीएससी, अब कलेक्टर बनीं मिशा सिंह

बिना कॉलेज जाए करें पढ़ाई, जामिया ने 49 ऑनलाइन-डिस्टेंस कोर्सेज में खोले एडमिशन

काउंसिल अनुसार के उज्बेकिस्तान की कुछ मेडिकल यूनिवर्सिटीज में इन नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिली हैं। खासकर ताशकंद स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी की टर्मेज शाखा और बेंगलुरु स्थित टीआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से संयुक्त रूप से संचालित ऑफशोर कैंपस मॉडल पर गंभीर आपत्तियां दर्ज की गई हैं।

काउंसिल ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि किसी भी एजेंट या संस्थान के झांसे में न आएं।

कोई भी संस्थान बिना नीट उत्तीर्ण किए मेडिकल दाखिले की गारंटी नहीं दे सकता। फीस जमा करने से पहले संस्थान की मान्यता की जांच करें, एनएमसी के नियमों का पालन सुनिश्चित करें और जरूरत पड़ने पर भारतीय दूतावास या एनएमसी से जानकारी लें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की शिकायत तुरंत एनएमसी को करें।

काउंसिल ने स्पष्ट किया कि यह सलाह छात्रों के हितों की सुरक्षा के लिए जारी की गई है ताकि वे गलत संस्थानों में दाखिला लेकर भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करें।

इन विदेशी मेडिकल संस्थानों में दाखिले से बचने की सलाह
बुखारा स्टेट मेडिकल इंस्टीट्यूट (बीएसएमआई) • उज्बेकिस्तान
समरकंद स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी (एसएसएमयू), • उज्बेकिस्तान
ताशकंद स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी (टीएसएमयू), • उज्बेकिस्तान
टीएसएमयू की टर्मेज शाखा, उज्बेकिस्तान
टीआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, • बेंगलुरु (टीएसएमयू टर्मेज शाखा का ऑफशोर कैंपस मॉडल)
सेंट्रल अमेरिकन हेल्थ एंड साइंसेज यूनिवर्सिटी, बेलीज
कोलंबस सेंट्रल यूनिवर्सिटी, बेलीज
वाशिंगटन यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज, बेलीज

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation