• Latest
  • Trending

उपराष्ट्रपति धनखड़ के अचानक इस्तीफे से सियासी हलचल तेज

July 25, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

उपराष्ट्रपति धनखड़ के अचानक इस्तीफे से सियासी हलचल तेज

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 25, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह “स्वास्थ्य कारण” और “डॉक्टरों की सलाह” बताई। उनका इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तुरंत मंजूर कर लिया।
धनखड़ का ये फैसला ऐसे वक्त आया है जब कुछ ही घंटे पहले उन्होंने राज्यसभा में एक बेहद अहम मुद्दे—हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर विस्तार से अपनी बात रखी थी। इसी वजह से विपक्ष और कई राजनीतिक जानकार इस इस्तीफे को सिर्फ स्वास्थ्य का मामला नहीं मान रहे हैं। विपक्षी नेताओं ने इसे ‘जबरन इस्तीफा’ बताया और सरकार से जवाब मांगा है।
धनखड़ अपने कार्यकाल में न्यायपालिका की तीखी आलोचना के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट पर ज्यादा दखल और जवाबदेही की कमी जैसे आरोप कई बार लगाए। उन्होंने खासतौर पर न्यायिक नियुक्तियों के कानून को रद करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाए थे, जिसे संसद ने भारी बहुमत से पास किया था।
मार्च, 2025 में जब जज यशवंत वर्मा के सरकारी बंगले में आधा जला हुआ कैश मिला, तो धनखड़ ने इस मुद्दे को और खुलकर उठाया। उन्होंने इस मामले में एफआईआर न होने पर भी सवाल किए और कहा था कि सुप्रीम कोर्ट की बनाई इन हाउस जांच कमेटी असंवैधानिक है क्योंकि उसके पास जांच के लिए जरूरी अधिकार नहीं हैं।
21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन जज वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। राज्यसभा में 200 से ज्यादा सांसदों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए, जबकि लोकसभा में भी 145 सांसदों ने समर्थन जताया। सरकार ने कहा कि इस बार सभी पार्टियां एकजुट हैं।
धनखड़ ने इस्तीफे से ठीक पहले राज्यसभा में महाभियोग प्रक्रिया की तकनीकी बातों को समझाया और बताया कि अगर प्रस्ताव दोनों सदनों में एक ही दिन पेश हो, तो जो पहले पेश हुआ उसे ही मान्यता मिलती है। इसके बाद उन्होंने सचिवालय से पुष्टि कराई कि लोकसभा में भी प्रस्ताव पेश हो चुका है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation