• Latest
  • Trending

शाकाहार से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम

May 23, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

शाकाहार से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 23, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर है। ‘नेचर मेडिसिन’ जर्नल में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, साल 2022 में दुनिया भर में ब्रेस्ट कैंसर के करीब 23 लाख नए मामले सामने आए थे। वहीं लगभग 6.7 लाख महिलाएं इसके कारण अपनी जिंदगी की जंग हार गई थीं।

हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर को लेकर एक नई स्टडी सामने आई है। इसमें बताया गया है कि हेल्दी और प्लांट-बेस्ड डाइट (शाकाहार) से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो सकता है। खासकर उन महिलाओं में, जिन्हें पीरियड आना बंद हो चुका है। यह स्टडी अप्रैल 2025 में ‘जर्नल ऑफ हेल्थ पॉपुलेशन एंड न्यूट्रिशन’ में पब्लिश हुई है, जो कि ईरान की कुछ महिलाओं पर की गई है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

आज हम शाकाहार और ब्रेस्ट कैंसर के बीच कनेक्शन को समझेंगे। साथ ही जानेंगे कि-
– शाकाहारी खानपान ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कैसे कम करता है?
– इससे बचने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?
– शाकाहार और ब्रेस्ट कैंसर के बीच कनेक्शन
शाकाहार और ब्रेस्ट कैंसर के बीच के कनेक्शन पर वैज्ञानिक लगातार रिसर्च कर रहे हैं। कई स्टडीज बताती हैं कि जो महिलाएं फल, सब्जियां, अनाज, बीन्स, नट्स और सीड्स जैसे प्लांट बेस्ड डाइट लेती हैं, उनमें मांसाहारी महिलाओं की तुलना में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है। यह संभावित प्रोटेक्टिव प्रभाव शाकाहारी डाइट में मौजूद कुछ खास न्यूट्रिएंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स के कॉम्बिनेशन से होता है। प्लांट बेस्ड फूड्स में फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स की अच्छी मात्रा होती है। ये जरूरी पोषक तत्व कैंसर से प्रोटेक्ट करने में मददगार हैं। इसमें डीएनए को डैमेज होने से रोकना, इंफ्लेमेशन को कम करना और कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकना शामिल है।

कुल मिलाकर शाकाहारी डाइट ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार हो सकती है लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि कैंसर सिर्फ डाइट से जुड़ी बीमारी नहीं है। इसमें जेनेटिक कारण, लाइफस्टाइल और पर्यावरण भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर रिसर्च फाउंडेशन (बीसीआरएफ) इस बात से सहमत है कि फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट में शामिल करने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है। अमेरिकन एसोसिएशन फॉर कैंसर रिसर्च (एएसीआर) जर्नल में पब्लिश एक स्टडी भी बताती है कि हेल्दी और प्लांट बेस्ड डाइट से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो सकता है। खासकर उन ट्यूमर का, जो तेजी से बढ़ने वाले होते हैं। वहीं वर्ल्ड कैंसर रिसर्च फंड (डब्ल्यूसीआरएफ) के मुताबिक, शाकाहारी डाइट अपनाने से किसी भी प्रकार के कैंसर का रिस्क करीब 14% तक कम हो सकता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation