• Latest
  • Trending
Yogi Adityanath becomes number one Chief Minister on 'X'

योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में उप्र नंबर 1

November 10, 2023
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में उप्र नंबर 1

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 10, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
Yogi Adityanath becomes number one Chief Minister on 'X'
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। आमजन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशीलता का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश से लेकर केंद्र की योजनाओं को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में योगी सरकार ने उपलब्धि दर्ज की है। कोरोना काल में बेरोजगार हुए पटरी व्यवसायियों (स्ट्रीट वेंडर्स) की आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना का लाभ देने में उत्तर प्रदेश का कोई सानी नहीं है।

लोगों ने अब तक लाभ उठाया
केंद्र सरकार की कुल 8 योजनाओं का लाभ जनमानस तक पहुंचाने में उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर वन पर है। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मॉनिटरिंग का ही असर है कि समृद्धि से स्वनिधि के तहत स्ट्रीट वेंडर्स और उनके परिवार के 22 लाख से अधिक लोगों ने आठ केंद्रीय योजनाओं का अब तक लाभ उठाया है। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में तीन चरणों में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में आठ केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिया गया था, जिसका पूरे देश में सबसे अधिक लाभ उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों ने उठाया है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

– योगी की संवेदनशीलता से स्ट्रीट वेंडरों को मिली ‘आक्सीजन’
– 22 लाख लोगों को मिला केंद्र की योजनाओं का लाभ

लाभार्थियों ने उठाया पीएम स्वनिधि का लाभ
स्टेट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (सूडा) के डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सीएम योगी प्रदेश और केंद्र की योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर तबके के नागरिक को देने के लिए प्रयासरत रहते हैं। पूरे देश में उत्तर प्रदेश ने पीएम स्वनिधि से जुड़ी 8 केंद्रीय योजनाओं को लाभ देने में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रथम ऋण 12,08,605 लाभार्थियों, द्वितीय ऋण 3,84,487 लाभार्थियों तथा तृतीय ऋण 29,908 लाभार्थियों को बांटे गये। प्रदेश में कुल 16,23,000 लाभार्थियों को ऋण वितरित किये गये, जिसकी कुछ धनराशि 2127.11 करोड़ है, जिसका रेश्यो 85.64 प्रतिशत है। वहीं, अब तक प्रदेश में 6,04,566 स्ट्रीट वेंडर्स पीएम स्वनिधि का लाभ उठाकर अपना ऋण समाप्त कर चुके हैं। मालूम हो कि पीएम स्वनिधि के तहत तीन चरणों में ऋण दिया जाता है, जिसकी पहली किश्त 10 हजार, दूसरी 20 हजार और तीसरी 50 हजार रुपये है।

करीब दो सौ करोड़ बार हुआ डिजिटल लेन-देन
सूडा डायरेक्टर ने बताया कि पीएम स्वनिधि के तहत स्वनिधि से समृद्धि योजना में वेंडर्स और उनके परिवार को केंद्रीय योजनाओं ,पीएम जीवन ज्योति, पीएम सुरक्षा बीमा, जनधन अकाउंट, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृत्व वंदना योजना, पीएम श्रमयोगी मानधन और रजिस्ट्रेशन अंडर बीओसीडब्ल्यू योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ प्रदेश में स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत दिया जा रहा है, जिसमें पहले फेस में 17,65,975, दूसरे फेस में 3,62,313 और तीसरे फेस में 87,503 लोगों को योजना का लाभ दिया गया। प्रदेश में अब तक केंद्रीय योजनाओं का लाभ 22,15,791 लोगों को दिया जा चुका है, जिसका रेश्यो 76.86 प्रतिशत है। वहीं वेंडर्स द्वारा किए जा रहे डिजिटल ट्रांजेक्शन में भी उत्तर प्रदेश देश में अव्वल है। प्रदेश में वर्तमान में 6,57,572 एक्टिव डिजिटल वेण्डर्स हैं, जिसका रेश्यो 56.4 प्रतिशत है। इनके द्वारा अब तक 198.78 करोड़ बार डिजिटल ट्रांजेक्शन किया गया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation