• Latest
  • Trending
Uttar Pradesh government will train 10 thousand 'environmental friends'

उत्तर प्रदेश सरकार 10 हजार ‘पर्यावरण सखियों’ को करेगी प्रशिक्षित

April 18, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश सरकार 10 हजार ‘पर्यावरण सखियों’ को करेगी प्रशिक्षित

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 18, 2025
in the blitz
0
Uttar Pradesh government will train 10 thousand 'environmental friends'

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिये सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 10,000 ‘पर्यावरण सखियों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार से जोड़ने की योजना बनाई है। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा देगी।
सरकार ने कहा कि इस मिशन के तहत प्रेरणा ओजस प्राइवेट लिमिटेड सौर ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल है जिसमें सौर उत्पाद विनिर्माण, विकेन्द्रीकृत सौर प्रणाली, स्वच्छ खाना पकाने के उत्पाद और सौर खुदरा दुकानें शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह अनूठी पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता की नई राह दिखाएगी। सरकार ने कहा कि मिशन का मुख्य ध्यान सौर ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ हरित ऊर्जा को बढावा देने के लिए उठाया गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में लखनऊ में एक सौर उत्पाद निर्माण इकाई शुरू की गई जबकि 20 जिलों के 207 विकास खंडों में 414 सौर खुदरा दुकानें स्थापित की गईं जिनसे 414 महिलाओं को लाभ हुआ। इसके अलावा 80 सौर खाद्य प्रसंस्करण मशीन, ड्रायर, और डीफ्रीजर स्थापित किए गए। मिशन निदेशक दीपा रंजन ने इस महत्वाकांक्षी योजना की बारीकियों को साझा करते हुए बताया कि अगले तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश को सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण का केंद्र बनाने का एक विस्तृत खाका तैयार किया गया है। इस रणनीति से हर मंडल में सौर उत्पाद विनिर्माण इकाइयों की स्थापना की जाएगी। प्रदेश में कुल 18 मंडलों को कवर करते हुए इन इकाइयों के माध्यम से 540 महिलाओं को सीधे रोजगार प्रदान किया जाएगा। ये इकाइयां सौर पैनल, बैटरी, और अन्य अत्याधुनिक उत्पादों के निर्माण पर केंद्रित होंगी जो न केवल स्थानीय जरूरतों को पूरा करेंगी बल्कि बाजार में भी अपनी पहचान बनाएंगी। इसके अलावा सरकार 826 विकास खंडों में 3,304 सौर दुकानों की स्थापना करने जा रही है।
प्रत्येक विकास खंड में औसतन चार दुकानें खोली जाएंगी जो सौर लालटेन, चार्जर और छोटे घरेलू उपकरणों की बिक्री और रिपेयरिंग केंद्र के रूप में काम करेंगी। इससे 3,304 महिलाएं इन दुकानों का संचालन कर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा का प्रसार भी तेज होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation