• Latest
  • Trending

उत्तर प्रदेश सबसे अधिक ईवी उपयोग वाला राज्य बना

May 30, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश सबसे अधिक ईवी उपयोग वाला राज्य बना

16 शहरों में बनेंगे 320 चार्जिंग स्टेशन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 30, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में उल्लेखनीय प्रगति कर रही है। शहरी परिवहन निदेशालय ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत प्रदेश के 16 प्रमुख शहरों में 320 पब्लिक चार्जिंग स्टेशन (पीसीएस) स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है।

तेजी से बढ़ रहे ई-व्हीकल
प्रदेश में इलेक्टि्रक वाहनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। वर्ष 2022 में 75,998, 2023 में 1,29,466 और 2024 में 1,55,889 ईवी पंजीकरण के साथ उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक ईवी उपयोग वाला राज्य बन गया है। इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार आवश्यक है।

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

स्लो, फास्ट चार्जर लगेंगे
प्रत्येक स्टेशन के लिए 180 वर्ग फीट जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। इन स्टेशनों में फास्ट और स्लो चार्जर लगाए जाएंगे जो 2-व्हीलर, 3-व्हीलर और 4 व्हीलर के लिए उपयुक्त होंगे। चार्जिंग स्टेशन बाजारों, रेस्तरां और अन्य भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों के पास स्थापित किए जाएंगे।

ऑपरेटर की भूमिका
मुरादाबाद, सहारनपुर, लखनऊ चार्जिंग स्टेशनों का डिजाइन, निर्माण, संचालन और रखरखाव निजी क्षेत्र के चार्ज पॉइंट ऑपरेटर (सीपीओ) द्वारा किया जाएगा। सीपीओ को बिजली बिल, कर और बीमा का भुगतान करना होगा, साथ ही सुरक्षा और उपभोक्ता सेवा सुनिश्चित करनी होगी।

नगर निगम देंगे जमीन
नगर निगम चार्जिंग स्टेशनों के लिए जमीन उपलब्ध कराएंगे और बिजली कनेक्शन में सहायता करेंगे। वे प्रति किलोवाट बिल्ड यूनिट पर एक रुपये की राजस्व हिस्सेदारी लेंगे। शहरी परिवहन निदेशालय नियमित निरीक्षण करेगा ताकि तकनीकी और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके। योगी सरकार ने इस परियोजना को पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है। सरकार ने ईवी क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है।

इन शहरों में होंगे चार्जिंग स्टेशन
आगरा 20
फिरोजाबाद 20
मथुरा 21
अलीगढ़ 22
मेरठ 22
बरेली 16
मुरादाबाद 07
सहारनपुर 05
लखनऊ 27
गोरखपुर 21
शाहजहांपुर 20
अयोध्या 28
कानपुर 26
प्रयागराज 25
झांसी 20
वाराणसी 20
कुल 320

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation