लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) एक बेहतरीन मौका लेकर आया है।
आयोग ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के अंतर्गत कुल 412 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2026 तय की गई है।
जो उम्मीदवार यूपी सरकार में अधिकारी के रूप में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें बिना देर किए अपना फॉर्म सबमिट कर देना चाहिए।
कुल पद और पदों की डिटेल्स
यूपीएसएसएससी द्वारा कुल 412 पदों को भरा जाएगा, जिनमें दो अलग-अलग पद शामिल हैं।
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी: 368 पद
व्यायाम प्रशिक्षक : 44 पद
पात्रता और शैक्षणिक योग्यता पीईटी 2025 अनिवार्य
इस भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने यूपीएसएसएससी पीईटी-2025 परीक्षा दी हो और जिनके पास वैलिड नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड हो।
शैक्षणिक योग्यता
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
व्यायाम प्रशिक्षक: ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ शारीरिक शिक्षा में बीपीएड या डीपीएड की डिग्री/डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। यूपी के आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
वेतनमान : क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के लिए पे लेवल-5 (29,200 रुपये – 92,300 रुपये) और व्यायाम प्रशिक्षक के लिए पे लेवल-6 (35,400 रुपये – 1,12,400 रुपये) निर्धारित है।
चयन के चरण : पीईटी-2025 स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग। मुख्य लिखित परीक्षा। शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएमटी)। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ‘Live Advertisement’ सेक्शन में जाएं। अपने पीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करें, डिटेल्स चेक करें और 25 रुपये का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क देकर 6 नवंबर 2026 तक आवेदन पूरा करें। आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार के संशोधन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 है।













