• Latest
  • Trending
UPSC EPFO APFC भर्ती 2026

ईपीएफओ में एपीएफसी पद पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

September 6, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ईपीएफओ में एपीएफसी पद पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भरे जाएंगे 80 पद, 11 सितंबर आवेदन की अंतिम तिथि

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
UPSC EPFO APFC भर्ती 2026

नई दिल्ली। यूपीएससी ने ईपीएफओ में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (एपीएफसी) के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी । इच्छुक उम्मीदवार upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बताते चलें कि इस भर्ती योजना के तहत कुल 80 पदों पर भर्तियां होनी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 22 अगस्त से ही शुरू हो चुकी ।

कब है आवेदन की अंतिम तारीख

उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन की आखिरी तारीख 11 सितंबर शाम 6 बजे तक निर्धारित है। वहीं, यूपीएससी की जानकारी के अनुसार एपीएफसी पदों के लिए भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में ऑफिसर की वैकेंसी

दुनिया के बिजनेस स्कूलों के बीच आईआईएम रांची की एंट्री

किस कैटेगरी के लिए कितने पद

नोटिफिकेशन में अलग-अलग वर्ग के लिए पदों की संख्या भी जारी की है। इनमें 29 पद जनरल कैटेगरी के, 8 पद ईडब्ल्यूएस, 18 पद ओबीसी, 15 पद एससी और 10 पद एसटी उम्मीदवारों के लिए है। कुल पदों में से तीन पद पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के लिए आरक्षित है। इस पद पर चयनित उम्मीदवार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में कार्य करेंगे। एपीएफसी पद सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के लेवल 10 के अंदर आता है।

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 22 अगस्त

आवेदन की अंतिम तारीख: 11 सितंबर

रिक्रूटमेंट टेस्ट: 20 दिसंबर

चयन प्रक्रियाः रिक्रूटमेंट टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा।

योग्यता

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री पूरी की हो या समकक्ष योग्यता रखते हों।

इसके अलावा कंपनी लॉ, लेबर लॉ या पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा वांछनीय क्वालिफिकेशन में रखा गया है।

आयु सीमा

जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है। वहीं ओबीसी के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष और एससी, एसटी के लिए 40 वर्ष है। आयु की गणना आवेदन की आखिरी तारीख के आधार पर की जाएगी।

एप्लिकेशन फीस

अगर फीस की बात करें तो जिन उम्मीदवारों पर फीस लागू होगी, उन्हें 250 रुपये फीस देनी होगी। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन में छूट दी है।

चयन प्रक्रिया

रिक्रूटमेंट टेस्ट: परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) होंगे और प्रत्येक प्रश्न के अंक समान होंगे। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। रिक्रूटमेंट टेस्ट के लिए 300 अंक और इंटरव्यू के लिए 100 अंक निर्धारित हैं।

इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशनः रिक्रूटमेंट टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इंटरव्यू के बाद चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

सिलेबस में बदलाव

इस बार एपीएफसी भर्ती परीक्षा के सिलेबस में भी बदलाव किया गया है। नए सिलेबस में लेबर लॉ की जगह लेबर कोड्स को शामिल किया गया है। परीक्षा में अभ्यर्थियों से कई अलग-अलग विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। सिलेबस में जनरल इंग्लिश, भारतीय संस्कृति एवं विरासत, स्वतंत्रता आंदोलन, विकास से जुड़े मुद्दे, भारतीय अर्थव्यवस्था के मौजूदा रुझान, शासन और भारतीय संविधान से संबंधित विषय शामिल हैं।

इसके अलावा जनरल साइंस, बेसिक कंप्यूटर एप्लीकेशन, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स, स्टैटिस्टिक्स और जनरल मेंटल एबिलिटी से भी प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को इंडस्ट्रियल रिलेशन, लेबर कोड्स और भारत में सोशल सिक्योरिटी की भी तैयारी करनी होगी।

वहीं, सिलेबस में प्रिंसिपल्स ऑफ अकाउंटेंसी, ऑडिटिंग एंड इंश्योरेंस को भी जगह दी गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की समसामयिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न भी परीक्षा में पूछे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

1. उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी के एप्लीकेशन पोर्टल upsconline.nic.in पर जाएं।
2. फिर नया अकाउंट बनाकर यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
3. इसके बाद रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और अपनी पर्सनल व शैक्षणिक जानकारी भरें।
4. फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और लागू होने पर आवेदन शुल्क जमा करें।
5. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को एक बार अच्छी तरह जांच लें।
6. आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation